UP board result 2019: UPMSP यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम (result class 10th 12th Results of Uttar Pradesh) घोषित कर दिए गए हैं। बड़ी संख्या में छात्र बेसब्री से इस परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 5806922 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इस बार हाईस्कूल में लगभग 32 लाख स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, वहीं इंटरमीडिएट के लिए 26 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
- Hindi News
- एजुकेशन
- रिजल्ट्स
- UP Board 2019 Results: यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, कानपुर के गौतम रघुवंशी 10वीं के टॉपर
UP Board 2019 Results: यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, कानपुर के गौतम रघुवंशी 10वीं के टॉपर
UP board result 2019: UPMSP यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम (result class 10th 12th Results of Uttar Pradesh) घोषित कर दिए गए हैं।
UP Board 2019 Results
-
1:19 PM (IST) Apr 27, 2019
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश में 10वीं में टॉप करने वाले टॉप 10 परीक्षार्थियों की पूरी लिस्ट ये रही
Top 10 Students in 10th Class of UP Board -
1:10 PM (IST) Apr 27, 2019
12वीं के रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले http://upresults.nic.in/ वेबसाइट पर जाना होगा, उसके बाद U. P. Board Intermediate (Class XII) Examination - 2019 Results पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने के बाद आपके सामने अपना रोल नंबर और जन्मतिथी भरने के लिए पूछा जाएगा, दोनो के भरने के बाद Submit पर क्लिक करने पर आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
Check UP Board 12th Result
Check UP Board 12th Result -
12:47 PM (IST) Apr 27, 2019
बागपत के तनु तोमर ने 12वी में किया टॉप, 97.80 अंक किये हासिल
-
12:47 PM (IST) Apr 27, 2019
कानपुर के गौतम रघुवंशी 10वी के टॉपर, 97.17% अंक हासिल किए
-
12:46 PM (IST) Apr 27, 2019
दसवीं क्लास में 83.98 फीसदी लड़कियां और 76.66 प्रतिशत लड़कों को मिली कामयाबी, बारहवीं क्लास में 76.46 प्रतिशत लड़कियां और 64.40 फीसदी लड़के पास
-
12:46 PM (IST) Apr 27, 2019
बारहवीं क्लास में 70.06 प्रतिशत स्टूडेंट्स को मिली कामयाबी, दोनों ही कक्षाओं में लड़कियां इस बार भी लड़कों से आगे
-
12:46 PM (IST) Apr 27, 2019
यूपी बोर्ड की दसवीं व बारहवीं क्लास के नतीजे घोषित, दसवीं क्लास में 80.07 प्रतिशत छात्र पास हुए
-
12:28 PM (IST) Apr 27, 2019
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करने का समय बदला है, अब दसवीं का रिजल्ट 1 बजे और 12वीं का रिजल्ट 1.30 बजे घोषित होगा। पहले 12.30 बजे का समय दिया गया था।
UP Board Result 2019 Time Change -
12:18 PM (IST) Apr 27, 2019
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के 10वीं और 12वीं के नतीजे आने में बचा है 15 मिनट से भी कम समय। आप अपना परीक्षा परिणाम हालांकि कई वेबसाइट पर देख सकते है पर आप अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upmsp.edu.in/ पर जरुर देखें क्योंकि अन्य वेबसाइट का पर उपलब्ध डेटा में गड़बड़ी भी हो सकती है। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट http://www.upmsp.edu.in/, www.upresults.nic.in, https://results.gov.in/nicresults/index.aspx, http://upmspresults.up.nic.in/, http://www.indiaresults.com/select-state.htm पर जाकर चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट चेक एसएमएस के द्वारा भी मिल जाएगा।
-
11:58 AM (IST) Apr 27, 2019
UP Board 10th Result SMS द्वारा ऐसे करें चैक
10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको UP10 < अपना रोल नंबर> लिखना होगा और इसे 56263 पर भेज देना होगा। इसके बाद आपको एसएमएस द्वारा भी परिणाम मिल जाएगा।
-
11:52 AM (IST) Apr 27, 2019
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित होने में बचा है थोड़ा सा समय। आप अपना परीक्षा परिणाम हालांकि कई वेबसाइट पर देख सकते है पर आप अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upmsp.edu.in/ पर जरुर देखें क्योंकि अन्य वेबसाइट का पर उपलब्ध डेटा में गड़बड़ी भी हो सकती है। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट http://www.upmsp.edu.in/, www.upresults.nic.in, https://results.gov.in/nicresults/index.aspx, http://upmspresults.up.nic.in/, http://www.indiaresults.com/select-state.htm पर जाकर चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट चेक एसएमएस के द्वारा भी मिल जाएगा।
-
10:33 AM (IST) Apr 27, 2019
वीडियो में समझिए कैसे देख सकते हैं UP Board के रिजल्ट
-
10:28 AM (IST) Apr 27, 2019
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के 10वीं और 12वीं के नतीजे आने में लगभग ढाई घंटे का समय बचा है, दोपहर 12.30 बजे बोर्ड रिजल्ट जारी कर देगा
-
7:18 AM (IST) Apr 27, 2019
छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट www.upmsp.edu.in, www.upresults.nic.in, https://results.gov.in/nicresults/index.aspx, http://upmspresults.up.nic.in/, http://www.indiaresults.com/select-stat... पर जाकर चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट चेक एसएमएस के द्वारा भी मिल जाएगा।
-
7:17 AM (IST) Apr 27, 2019
री-इवेल्युएशन कराने का यह है तरीका
अगर उम्मीदवारों को परीक्षा का री इवेल्युएशन करना है तो 500 रुपए का भुगतान करके उसे कराया जा सकेगा। UPMSP ने पिछले साल यानि 2018 में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल 2018 को जारी किया था। UPMSP के मुताबिक 10वीं की परीक्षा में इस बार कुल 58,06,922 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थें। 10वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 28 फरवरी के बीच 8,354 सेंटरों पर आयोजित की गई थी।
-
7:16 AM (IST) Apr 27, 2019
बता दें कि यूपी बोर्ड ने 28 फरवरी से 10वीं और 2 मार्च से 12वीं कक्षा की परीक्षा शुरू की थी। इन परीक्षाओं के बाद कुल 3.20 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओँ का मूल्यांकन किया गया है इसमें 1.90 करोड़ दसवीं और 1.30 करोड़ 12वीं कक्षा की आंसरशीट है
-
7:16 AM (IST) Apr 27, 2019
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड के 79,064 टीचर्स को 10वीं कक्षा और 45,732 टीचर्स को 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए नियुक्त किया गया था
-
7:15 AM (IST) Apr 27, 2019
आंसर शीट का मूल्यांकन करने की अंतिम तारीख 23 मार्च 2019 थी लेकिन इसे बढ़ाकर सोमवार 25 मार्च कर दिया गया था। 25 मार्च तक सभी आंसर शीट का मूल्यांकन हो गया था।