1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPSC Civil Services Result 2018: 759 ने पास की IAS की परीक्षा, टॉपर बने कनिष्क कटारिया, देखें लिस्ट

UPSC Civil Services Result 2018: 759 ने पास की IAS की परीक्षा, टॉपर बने कनिष्क कटारिया, देखें लिस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2019 08:20 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 08:20 pm IST

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट www.upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

UPSC- India TV Hindi
UPSC

UPSC Civil Services Result 2018: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट www.upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। यूपीएससी परीक्षा 2018 में कनिष्क कटारिया ने टॉप किया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं लिए पर्सनल इंटरव्यू की परीक्षा 4 फरवरी 2019 से शुरू की गई थी। यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग के धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 कार्यालय में आयोजित की गई थी।

बता दें कि इस बार कुल 759 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इनमें जनरल कैटेगरी के 361, ओबीसी के 209, एससी के 128 और एसटी के 61 उम्मीदवार शामिल हैं।

ये हैं टॉप 10 की लिस्ट-  कनिष्क कटारिया, अक्षत जैन, जुनैद अहमद, श्रवण कुमात, सृष्टि जयंत देशमुख, शुभम गुप्ता, कर्नाटी वरूणरेड्डी, वैशाली सिंह, गुंजन द्विवेदी, तन्मय वशिष्ठ शर्मा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन