1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI 2019:10वीं पास के लिए बैंक में नौकरी पाने का बड़ा मौका, ऐसे करें अप्लाई

SARKARI NAUKARI 2019:10वीं पास के लिए बैंक में नौकरी पाने का बड़ा मौका, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 14, 2019 12:57 pm IST,  Updated : Aug 14, 2019 12:57 pm IST

आंध्रा बैंक ने सिक्योरिटी सब-स्टाफ के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं।

ANDHRA BANK RECRUITMENT 2019- India TV Hindi
ANDHRA BANK RECRUITMENT 2019
Andhra Bank Recruitment 2019:  अगर आप भी काफी समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें हैं तो यह खबर खास आपके लिए ही है। दरअसल आंध्रा बैंक ने सिक्योरिटी सब-स्टाफ के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 31 अगस्त 2019 तक या उससे पहले पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि -31 अगस्त 2019
 
रिक्ति विवरण:
सब स्टाफ - 15 पद
विजयनगरम जिला: 9
श्रीकाकुलम जिला: 6 रिक्तियां
 
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
न्यूनतम: 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।
अधिकतम: स्नातक या इसके समकक्ष उत्तीर्ण नहीं होना चाहिए।
10वीं कक्षा में स्थानीय भाषा में से विषय के रूप में कोई एक भाषा के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
अंग्रेजी और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का बुनियादी (पढ़ने / लिखने) ज्ञान होना चाहिए।
 
आयु सीमा:
18 से 25 वर्ष
 
 
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार अपने आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र,ऐज सपोर्ट (आयु) प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतियों,  के साथ ट्रान्सफर सर्टिफिकेट/स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, कास्ट (जाति), प्लेस ऑफ़ डोमिसाईल (अधिवास का स्थान), डिसेबिलिटी (विकलांगता) आदि सर्टिफिकेट शामिल कर सकते हैं और अपने आवेदन को ''जोनल मैनेजर, आंध्रा बैंक, एचआर डिपार्टमेंट, जोनल ऑफिस'' को 31 अगस्त 2019 तक या उससे पहले भेज सकते हैं.
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन