1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. AIIMS समेत केंद्र सरकार के पांच अस्पतालों में निकली नौकरियां, यहां जानें जरूरी बातें

AIIMS समेत केंद्र सरकार के पांच अस्पतालों में निकली नौकरियां, यहां जानें जरूरी बातें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 05, 2019 07:26 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 07:26 pm IST

अगर आप नर्सिंग के क्षेत्र में नौकरी की तलाश में हैं तो आपकी ये तलाश जल्द ही पूरी हो सकती है।

AIIMS- India TV Hindi
AIIMS

नई दिल्ली: अगर आप नर्सिंग के क्षेत्र में नौकरी की तलाश में हैं तो आपकी ये तलाश जल्द ही पूरी हो सकती है। दरअसल, दिल्ली में AIIMS समेत केंद्र सरकार के पांच अस्पतालों में नर्सिंग अधिकारी के लिए पद खाली हैं। खाली पदों को भरने के लिए AIIMS, राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RMLH), सफदरगंज अस्पताल, लेडी हॉर्डिंग मेडिकल कॉलेज तथा श्रीमती सुचेता कृपलानी अस्पताल और कलावती सरन बाल अस्पताल ने आवेदन मांगे हैं।

संबंधित सभी पदों के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार को www.aiimsexams.org पर जाना होगा, यहां ऑनलाइन आवेदन के लिए विकल्प मिलेगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। 21 अगस्त की शाम 5 बजे आवेदन बंद हो जाएंगे। सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन की फीस 1500 रुपये है जबकि SC/ST के लिए 1200 रुपये फीस है। दिव्यांगजन को फीस से छूट दी गई है।

उम्मीदवारों के चयन के लिए सिर्फ लिखित परीक्षा होगी। कुल पदों की संख्या 503 है। सभी 503 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। लेकिन, इनमें से 282 अनारक्षित पद हैं जबकि  SC के लिए 66 और ST के लिए 32 और बाकी के अन्य जातियों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन करने वाले की आय 18 साल से 30 साल तक होनी चाहिए। 

आवेदन से संबंघित सभी शर्तों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन