1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. राजस्थान सरकार पटवारी के पद पर करेगी 3,835 भर्तियां

राजस्थान सरकार पटवारी के पद पर करेगी 3,835 भर्तियां

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 13, 2019 04:53 pm IST,  Updated : Jul 13, 2019 04:53 pm IST

राजस्थान के युवाओं के लिए रोजगार के मोर्चे पर अच्छी खबर हैं। दरअसल राजस्थान सरकार आने वाले दिनों में पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती करेगी।

Rajasthan Job- India TV Hindi
राजस्थान सरकार पटवारी के पद पर करेगी 3,835 भर्तियां Image Source : INDIA TV

जयपुर। राजस्थान के युवाओं के लिए रोजगार के मोर्चे पर अच्छी खबर हैं। दरअसल राजस्थान सरकार आने वाले दिनों में पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती करेगी। इस बात की जानकारी खुद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी।

अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, “हमारी सरकार पटवारी के 3,835 पदों पर भर्ती करेगी। इन रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार ने पटवारियों के 2 हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी लेकिन इनमें से एक भी पद पर उस समय भर्ती नहीं की गई।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “हमने अब इन 2 हजार पदों के साथ ही 1,835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही राजस्व कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन