1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: ISRO में नौकरी पाने का शानदार मौका, एक लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

SARKARI NAUKARI: ISRO में नौकरी पाने का शानदार मौका, एक लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2019 01:12 pm IST,  Updated : Nov 26, 2019 05:20 pm IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं।

SARKARI NAUKARI- India TV Hindi
SARKARI NAUKARI

ISRO Recruitment 2019:  नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं  के लिए नौकरी का शानदार मौका भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं।  बता दें कि ये भर्तियां टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक  असिस्टेंट, लाइब्रेरी, असिस्टेंट 'A' के पदों पर होने जा रही हैं। योग्य उम्मीदवार जो इसरो में नौकरी करना चाहते हैं, वे इनके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण- 

पदों के नाम                         पदों की संख्या

  • तकनीकी सहायक-                    41
  • वैज्ञानिक सहायक-                    03
  • पुस्तकालय सहायक-                 01

जरूरी योग्यता-
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रथम श्रेणी में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा का सर्टिफिकेट हो।

आवेदन शु्ल्क-
प्रत्येक आवेदन के लिए आवेदन फीस 100 रुपये है।

कैसे करें आवेदन शु्ल्क का भुगतान-
उम्मीदवार अपने आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड और नेट बैकिंग के माध्यम से करें।

पदों पर उम्मीदवार कैसे करें आवेदन-
उम्मीदवार 23 नवंबर, 2019 से 13 दिसंबर, 2019 तक आधिकारिक वेबसाइट apps.shar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी पैकेज-
 44,900 से 1, 42,400 रुपये की सैलरी  प्रतिमाह 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन