1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नौकरी करने का शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई

SARKARI NAUKARI: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नौकरी करने का शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2019 11:07 am IST,  Updated : Oct 16, 2019 11:07 am IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सटी में जॉब पाने का सुनहरा मौका है।

jobs in aligarh muslim university, latest government jobs- India TV Hindi
jobs in aligarh muslim university, latest government jobs

Aligarh Muslim University Recruitment 2019: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सटी में जॉब पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की आधिकारिक वेबसाइट www.amu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. Aligarh Muslim University Bharti 2019 के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी हुई है।

बता दें कि Aligarh Muslim University Recruitment 2019 के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2019 है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के 2 पदों और सीनियर रेजिडेंट के 2 पदों पर कुल मिलाकर 4 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. शैक्षणिक योग्यता, एग्जाम पैटर्न, सैलरी और उम्रसीमा के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी हुई है।

Aligarh Muslim University Recruitment 2019 के लिए Eligibility Criteria

  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी भर्ती 2019 के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार नेट क्वालीफाई होना जरूरी है।
  • सीनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में ग्रैजुएशन और डिप्लोमा की डिग्री होना आवश्यक है।
  • इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को एएमयू द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार सैलरी मिलेगी।
  • उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये चुकाने होंगे।

Aligarh Muslim University Recruitment 2019 के लिए ऐसे करें आवेदन

  1. असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की आधिकारिक वेबसाइट www.amu.ac.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे Aligarh Muslim University Recruitment 2019 के लिंक पर क्लिक करें.
  3. लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा।
  4. नये पेज पर मांगी गई सारी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
  6. आगे की जरूरत के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रख सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन