1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. एनएलसी इंडिया ने आमंत्रित किए 85 टेक्निशियन अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन, 7 अगस्त है अंतिम तारीख

एनएलसी इंडिया ने आमंत्रित किए 85 टेक्निशियन अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन, 7 अगस्त है अंतिम तारीख

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2019 02:22 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 02:22 pm IST

रोजगार की तलाश में जुटे युवकों के लिए एक अच्छी खबर है। एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने 85 टेक्निशियन अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। 

Jobs- India TV Hindi
एनएलसी इंडिया ने आमंत्रित किए 85 टेक्निशियन अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली। रोजगार की तलाश में जुटे युवकों के लिए एक अच्छी खबर है। एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने 85 टेक्निशियन अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। उम्मीदवार एनएलसी इंडिया की वेबसाइट पर जाकर इन पदों के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 अगस्त है।

पदों के विवरण

फिटर फ्रेशर, इलेक्ट्रीशियन फ्रेशर और वेल्डर फ्रेशर पद के लिए 20-20 वैंकेंसी हैं। इन पदों पर अप्लाई किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उम्मीदवार को 10 कक्षा पास होना चाहिए।

MLT पैथोलॉजी फ्रेशर के लिए 15 और MLT रेडियोलॉजी फ्रेशर पद के लिए 10 वैंकेंसी हैं। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सांइस स्ट्रीम में 12वीं पास होना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन