1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI 2019: एसएससी में ग्रेजुएट के लिए नौकरी का शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई

SARKARI NAUKARI 2019: एसएससी में ग्रेजुएट के लिए नौकरी का शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2019 11:44 am IST,  Updated : Aug 20, 2019 11:44 am IST

कर्मचारी चयन आयोग यानी कि एसएससी, जूनियर हिंदी ट्रान्सलेशन के पदों पर भर्तियों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन आज जारी करेगा।

SARKARI NAUKARI- India TV Hindi
SARKARI NAUKARI

SSC JHT 2019 Notification: कर्मचारी चयन आयोग यानी कि एसएससी, जूनियर हिंदी ट्रान्सलेशन के पदों पर भर्तियों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन आज जारी करेगा। एसएससी जेएचटी (JHT) नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाकर भर्ती, अर्हता और आवेदन से जुड़ी पूरी डिटेल्स चेक कर सकेंगे। एसएससी जूनियर हिंदी ट्रान्सलेशन के पदों पर आवेदन से जुड़ी पूरी डिटेल्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है। आपको बता दें कि आयोग जूनियर हिंदी ट्रान्सलेशन पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन 1 अगस्त को जारी करने वाले था, लेकिन किसी कारण की वजह से 1 अगस्त को आयोग नोटिफिकेशन नहीं जारी कर सका।

कर्मचारी चयन आयोग के हिंदी प्राध्यपक पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट से जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद चेक कर सकेंगे।

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रान्सलेशन के पदों पर ऐसे करें अप्लाई : SSC JHT 2019 How to Apply

पार्ट-1 रजिस्ट्रेशन

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो अपने संबंधित डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी जेपीईजी फॉर्मेट में अफने पास रख लें।
  • इसके बाद लॉग-इन बटन पर क्लिक कर पूछी गई पूरी डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, मोबाइल नंबर आदि इंटर करें।
  • डिटेल्स भरने के बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक कन्फर्मेशन आ जाएगा।
  • इसके बाद पूछी गई अन्य डिटेल्स भरकर अपना वन-टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंपलीट करें।

पार्ट-2 ऑनलाइन एप्लिकेशन

  • अपना आईडी और पासवर्ड इंटर कर लॉग इन करें।
  • उसके बाद एसएससी जेएचटी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • एग्जाम सेंटर और अन्य जरूरी डिटेल्स इंटर करें।
  • आई एग्री पर क्लिक कर, पासवर्ड और कैप्चा इंटर करें।
  • एसएससी जेएचटी एप्लिकेशन फीस भरें।
  • एसएससी जेएचटी एप्लिकेशन सबमिट करें।
  • फॉर्म पूरा भरने के बाद उसकी एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन