1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: 12वीं पास के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में निकली बंपर नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई

SARKARI NAUKARI: 12वीं पास के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में निकली बंपर नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2019 05:37 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 05:37 pm IST

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC), लखनऊ ने परिचालक पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

UPSRTC Recruitment 2019- India TV Hindi
UPSRTC Recruitment 2019

SARKARI NAUKARI: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC), लखनऊ ने परिचालक पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि ये भर्तियां संविदा परिचालक के पदों पर होने जा रही है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 07 अक्तूबर, 2019 (शाम 5:00 बजे) तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

पदों का विवरण : 

पद का नाम :              पदों की संख्या
संविदा परिचालक               85

महत्वपूर्ण तिथियां :

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 27 सितंबर, 2019
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 07 अक्तूबर, 2019

शैक्षिक योग्यता :
इस पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही केंद्र सरकार / राज्य सरकार के मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई की ट्रेनिंग पास की हो। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें। 

आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क :

  • सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 200 रुपये
  • अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए 100 रुपये
  • आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिड कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें : 
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। आवेदक आगे दी गई नोटिफिकेशन से सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन