1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. खबर ट्यूब
  4. OMG! क्या ऐसा भी किया जा सकता है बाइक के साथ, VIDEO में देखिए गजब का स्‍टंट

OMG! क्या ऐसा भी किया जा सकता है बाइक के साथ, VIDEO में देखिए गजब का स्‍टंट

हमेशा ही बाइक के बारे में कहा जाता हैं, कि बाइक को बड़े ही सम्भाल कर चलाना चाहिए क्योंकि एक तो ये दो पाहियों की गाड़ी और अगर इस दो पाहियों की गाड़ी से दुर्घटना हो जाएं तो जान तक जाने का खतरा होता है।

video
milkman
Written By: India TV News Desk
Published on: Apr 14, 2017 05:08 pm IST,  Updated on: Apr 14, 2017 05:09 pm IST

हमेशा ही बाइक के बारे में कहा जाता हैं, कि बाइक को बड़े ही सम्भाल कर चलाना चाहिए क्योंकि एक तो ये दो पाहियों की गाड़ी और अगर इस दो पाहियों की गाड़ी से दुर्घटना हो जाएं तो जान तक जाने का खतरा होता है। लेकिन इन जनाब को देखिए इन्हें न तो गिरने का डर है और न ही अपनी जान की परवाह ये तो बस अपनी ही धुन में चले जा रहे है। आपको बता दें हम बात कर रहे है ‘मिल्कमैन’ की। जी हां इन्हें लोग ‘मिल्कमैन’ के नाम से जानते है।

बाइक चलाने का गजब है अंदाज

इनके बाइक चालने का अंदाज सब से हट कर है। हाथ तो हाथ इनके पांव भी बाइक चलाने के दौरान हवा में ही रहते है। बाइक के हैंड़ल को पकड़ना तो बहुत दूर की बात ये जनाब तो बाइक के हैंड़ल को छूते तक नहीं है। बाइक पर इन्होंने दो बड़े-बड़े दूध के गेलन और एक छोटा गेलन रख रखा है, इसके बावजूद भी ये बाइक को ऐसे चला रहे है जैसे मानो बाइक पर कुछ है ही नहीं। हालांकि कभी आपने भी दो ट्रकों के बीच से बाइक को काफी स्पीड से निकाला होगा, ये जनाब भी ट्रकों के बीच से बाइक को स्पीड में निकालते है लेकिन बाइक के हैड़ल को बिना पकड़े। ये कभी बाइक की पीछे वाली सीट पर बैठ जाता है तो कभी अपने शरीर की मदद से ये जनाब पूरी बाइक को हिला देते है। कभी ये बाइक पर खड़े हो जाते है तो कभी ये बाइक पर लेट जाते है,तो कभी अपनी टांगों को हवा में उठा लेते है। न तो बाइक की स्पीड कम होती है और न ही इनके इरादे कम होते है। 

क्या बाइक को इस तरीके से भी चलाया जा सकता है ? 

ये जनाब जिस स्पीड और जिस जोश के साथ बाइक को चलाते है ये वास्तव में लोगों को ये सोचने पर मज़बूर कर रहे है कि क्या बाइक को इस तरीके से भी चलाया जा सकता है, क्या बाइक के साथ ऐसा भी कुछ किया जा सकता है। लेकिन कहते है न कि जब आपके इरादे मज़बूत हो तो आप कोई भी काम बडी आसानी से कर सकते है। ऐसा ही कुछ कर रहे है ये “मिल्कमैन”।        

नोट: ऐसा कुछ लोग ही कर पातें है video देखने वाले सभी लोगों से हमारा अनुरोध है कि आप इस तरह का करतब ना करें। ऐसा करने से आप की जान भी जा सकती है। 

ये भी पढ़े

Advertisement