1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. खबर ट्यूब
  4. Video: कपड़ो के अंदर झांक रहे बॉस को जब लड़की ने किया सरेआम शर्मसार

Video: कपड़ो के अंदर झांक रहे बॉस को जब लड़की ने किया सरेआम शर्मसार

यह वीडियो 'लेट द वॉइस बी यॉर्स' नामक नाम से शेयर किया गया है। इसके साथ ही एक कैप्शन डाला गया है कि एक महिला बदलाव ला सकती है...लेकिन साथ मिलकर....हम दुनिया पर राज कर सकते हैं!! दिमाग में जो भी है, कहिए...भले ही आपकी आवाज कांप रही हो। देखे..

woman day
women
Published on: Mar 17, 2017 05:25 pm IST,  Updated on: May 01, 2017 01:45 pm IST

नई दिल्ली: आज के समय में लड़कियां लड़कों से बढ़-चढ़कर हर जगह अपनी जगह बना रही है। फिर चाहे वह जमीन पर हो या फिर आसमान पर। आज के समय में हर किसी का  लड़कियों के प्रति नजरिया भी बदल रहा है। लोगों को समझ आ रहा है कि लड़कियां किसी लड़के से कम नही है।

आज के समय में लड़कियां लड़को के बराबर ऑफिस में काम कर रही है, लेकिन कई बार ऑफिस में ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है। जिसके कारण न तो वह किसी से कुछ बोल पाती है और न ही उसके प्रति आवाज उठा पाती है।

आज के समय में इतनी साक्षारता होने के बाद भी महिलाओं, लड़कियों को उत्पीड़न का सामन करना पड़ सकता है। कई महिलाएं इसके खिलाफ खड़ी होती है, तो कई चुप हो जाती है, लेकिन आज का समय बदल गया है। आज हर महिला, लड़की उत्पीड़न के खिलाफ खड़ी हुई है उसका विरोध कर रही है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में काफी वायरल चल रहा है।

TVF के डायरेक्टर अरुनाभ कुमार का नाम सामने आया जिसपर पूर्व कर्माचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

अगर आप भी वर्कप्लेस पर सेक्शुअल उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं तो यह शॉर्ट फिल्म जरूर देखें, शायद ये आपको उस हालात से लड़ने में मदद कर सके।

यह वीडियो 'लेट द वॉइस बी यॉर्स'  नामक नाम से शेयर किया गया है।  इसके साथ ही एक कैप्शन डाला गया है कि एक महिला बदलाव ला सकती है...लेकिन साथ मिलकर....हम दुनिया पर राज कर सकते हैं!! दिमाग में जो भी है, कहिए...भले ही आपकी आवाज कांप रही हो। बोलिए, विरोध में आवाज उठाइए।' जो कि 3 मिनट 53 सेकंड का वीडियो है।

इस वीडियो को अभी तक लाखो लोग देख चुके है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक महिला कर्मचारी अपने बॉस की अक्ल ठिकाने लगाती है। इस लड़की का बॉस उससे काम के बहाने उसके कपड़ों के अंदर झांकने की कोशिश करता है। लड़की अपने बॉस की नीयत और उसके इशारों को भांप जाती है। उसके बाद तो वो लड़की उसे ऐसा सबक सिखाती है कि वो शायद ही जिंदगी भर भूल पाए। 

Advertisement