1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. खबर ट्यूब
  4. मानवता या क्रिएटिविटी: एक डॉक्टर ने जो किया उसे देख आप सलाम करेंगे

मानवता या क्रिएटिविटी: एक डॉक्टर ने जो किया उसे देख आप सलाम करेंगे

क्रिएटिविटी मानव के पास होती है और मानवता भी, लेकिन जब दोनों का मेल होता है तब कुछ ऐसा सामने आता है जिसे देख व्यक्ति को सलाम करने का मन हो उठता है।

Doctor
Doctor
Written By: India TV News Desk
Published on: Jun 20, 2016 11:26 am IST,  Updated on: Jun 20, 2016 11:26 am IST

नई दिल्ली: क्रिएटिविटी मानव के पास होती है और मानवता भी, लेकिन जब दोनों का मेल होता है तब कुछ ऐसा सामने आता है जिसे देख व्यक्ति को सलाम करने का मन हो उठता है। इस दुनिया में अपने लिए सोचने वाले काफी सारे लोग हैं, लेकिन औरों के लिए सोचने वाले बेहद कम होते हैं। कर्नाटक के मौसूर के पास प्रैक्टिस करने वाले एक डॉक्टर ने कुछ ऐसा काम किया है जिस पर आप सिर्फ एक प्रतिक्रिया दे सकते हैं वाह।

क्या किया डॉक्टर ने: इस डॉक्टर ने एक आवारा कुत्ते को नई जिंदगी दे दी है। दरअसल एक एक्सीडेंट के कारण इस कुत्ते के पीछे की दो टांगे खराब हो गई थीं, जिसके कारण उसे काफी तकलीफ हो रही थी। लेकिन एक डॉक्टर ने उसके शरीर के पिछले हिस्से में एक कार्ट लगाकर उसे एक नया जीवन मिल गया है।   

Advertisement