1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. डेटिंग
  4. अगर आपकी गर्लफ्रेंड से होता रहता है हमेशा झगड़ा, हो सकती है यह बड़ी वजह

अगर आपकी गर्लफ्रेंड से होता रहता है हमेशा झगड़ा, हो सकती है यह बड़ी वजह

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 24, 2017 06:56 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 06:56 pm IST

कपल के बीच में झगड़ा नहीं होता तो आप समझ जाते हैं कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन क्या आपको पता है झगड़ा करने वाले कपल के बीच में भी काफी प्यार होता है।

couple
couple

लड़ाई के वक्त बस अपनी जुबान पर काबू रखें

अपने दिल की बात करने के लिए साथी से रूढ़ना या फिर गुस्सा करना अच्छा हो सकता है लेकिन ऐसा करते समय आपनी भाषा पर जरूर ध्यान और संयम रखें। कहीं ऐसा न हो कि बाद में आपको अपनी कही हुई किसी बात को लेकर पछतावा महसूस होने लगे।  

कंफर्ट लेवल
जो लोग आपस में झगड़ते रहते हैं उससे पता चलता है कि वो एक दूसरे के साथ कितने कंफर्टेबल हैं। उन्हें एक दूसरे से कुछ भी कहने के लिए सोचना नहीं पड़ता। ऐसे कपल एक दूसरे के लिए पति पत्नी नहीं दोस्त की तरह होते हैं। 

कंफ्यूजन के लिए कोई जगह नहीं
जो कपल अक्सर छोटी छोटी बातों पर एक दूसरे से झगड़ते रहते हैं ये बताते हैं कि वो अपने रिश्ते में किसी तरह की कोई कंफ्यूजन नहीं रखना चाहते। वो किसी भी गलतफहमी को पनपने से पहले ही उसे खत्म कर देना चाहते हैं। तभी तो ऐसे कपल्स को सबसे ज्यादा हाट कपल्स की कैटेगरी में रखा जाता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dating से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल