1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. डेटिंग
  4. अगर आपकी गर्लफ्रेंड से होता रहता है हमेशा झगड़ा, हो सकती है यह बड़ी वजह

अगर आपकी गर्लफ्रेंड से होता रहता है हमेशा झगड़ा, हो सकती है यह बड़ी वजह

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 24, 2017 06:56 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 06:56 pm IST

कपल के बीच में झगड़ा नहीं होता तो आप समझ जाते हैं कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन क्या आपको पता है झगड़ा करने वाले कपल के बीच में भी काफी प्यार होता है।

couple- India TV Hindi
couple

नई दिल्ली: कपल के बीच में झगड़ा नहीं होता तो आप समझ जाते हैं कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन क्या आपको पता है झगड़ा करने वाले कपल के बीच में भी काफी प्यार होता है। जी हां आपको अगर पता नहीं तो बता दें कि जिन कपल की बीच में ज्यादा लड़ाई होती है वह एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। वह एक दूसरे का बहुत ही ख्याल रखते हैं। वह एक दूसरे को बोल नहीं पाते लेकिन अगर तुलना की जाए तो झगड़ा नहीं करने वाले कपल की अपेक्षा इनके बीच ज्यादा प्यार होता है।

एक दूसरे हर बात करते हैं शेयर

जो लोग अपने साथी से ज्यादा झगड़ते हैं वो बाकी लोगों की तुलना में अपने साथी के साथ अपने विचारों को ज्यादा खुलकर एक्सप्रेस करते हैं। जिसकी वजह से उनके मन में जो बात या गुस्सा छुपा हुआ होता है वो तुरंत बाहर निकल जाता है। ऐसे लोग किसी बड़ी गलतफहमी को अपने रिश्ते के बीच नहीं पनपने देते। 

इनके बीच कभी नहीं होती गलतफहमी
कई बार झगड़ा करना या अपने साथी पर गुस्सा निकालना बेहद बचकाना लग सकता है लेकिन ऐसा करने से आप अपने साथी के दिल में झांक कर देख सकते हैं कि आपके लिए उनके दिल में क्या चल रहा है। इसके विपरीत जो लोग अपने पार्टनर के साथ कम बात करते हैं, ऐसे लोगों में गलतफहमी होने के ज्यादा चांस होते हैं। ऐसे कपल कभी भी अपने दिल की बात एक दूसरे से खुलकर नहीं करते हैं । 

ये भी पढ़ें:

पूरी खबर के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dating से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल