1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चाहिए घने और सिल्की बाल तो करी पत्ता का इस तरह करें इस्तेमाल, 15 दिन में दिखेगा फायदा

चाहिए घने और सिल्की बाल तो करी पत्ता का इस तरह करें इस्तेमाल, 15 दिन में दिखेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 02, 2019 04:25 pm IST,  Updated : Nov 02, 2019 04:51 pm IST

बिना पार्लर गए रफ और रूखे बालों को करना चाहते हैं ठीक तो घर पर करी पत्ता और नारियल तेल मिलाकर बनाए यह खास तेल।

Silky hair- India TV Hindi
Silky hair

बिना पार्लर गए रफ और रूखे बालों को करना चाहते हैं ठीक तो घर पर करी पत्ता और नारियल तेल मिलाकर बनाए यह खास तेल। सबसे पहले नारियल तेल में करी पत्ता मिलाकर अच्छे से उबाले और उबालने के बाद इसे अच्छे से ठंडा कर दें फिर इसे बालों में लगाए इससे आपके बाल चमकदार और सिल्की होंगे। आइए जानते हैं करी पत्ते से कैसे आप अपने बाल को अच्छा कर सकते हैं।

डैमेज बाल

डैमेज बालों के लिए करी पत्ता बेहद लाभदायक माना जाता है। प्रदूषण और कैमिकल्स प्रोडक्टस के ज्यादा इस्तेमाल से आपके बाल धीरे-धीरे रफ और कमजोर हो जाते हैं। आप भी बाल रफ, टूटते और झड़ते हैं तो आप करी पत्ता का इस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप रोजाना 3 से 4 करी पत्ता का सेवन कर सकते हैं इससे आपके बालों की जड़ मजबूत होंगे साथ ही अगर आप नारियल तेल में करी पत्ता मिलाकर लगाते हैं और 15 मिनट तक मसाज करते हैं तो आपके बाल हेल्दी होंगे। साथ ही आप इसका पेस्ट बनाकर भी अपने बालों में लगा सकते हैं।

घाने बालों के लिए इस तरह करें इस्तेमाल

आपके बाल पतले हैं और इसे चाहते हैं घना करना तो सबसे पहले आप सबसे पहले नारियल तेल में करी पत्ता मिलाकर इस तरह लगाए। साथ ही रोजाना खाली पेट आप करी पत्ता का सेवन भी कर सकते हैं इससे आपके शरीर में पौषक तत्वों की कमी दूर हो जाएगी। ऐसे में आप बैलेंस्ड डाइट के साथ करी पत्तों का खाने में सेवन करें। करी पत्ता के सेवन से शरीर को प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सिडेंट तत्व शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। जिससे बालों की ग्रोथ में तेजी आएगी, वो मजबूत बनेगें। 

सफेद बालों को कुछ दिनों में करें ठीक

सफेद बालों को जल्दी में करना है काला तो आप करी पत्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं। खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण की वजह से आपकल बाल सफेद होना आम बात हो गई है। आजकल छोटे बच्चों के भी सफेद बालों की समस्या हो गई है। सफेद बालों की समस्या तनाव, शराब, स्मोकिंग, प्रदूषण और शरीर में पौषक तत्वों की कमी प्रमुख होती है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल