1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अब्राहम-ठाकोर के परिधान संग्रह में दिखी रीसाइक्लिंग

अब्राहम-ठाकोर के परिधान संग्रह में दिखी रीसाइक्लिंग

 Written By: IANS
 Published : Mar 27, 2015 06:18 pm IST,  Updated : Mar 27, 2015 06:23 pm IST

नई दिल्ली: डिजाइनर जोड़ी अब्राहम एवं ठाकोर (एएंडटी) ने एमाजॉन इंडियन फैशन वीक (एआईएफडब्ल्यू) 2015 के ऑटम-विंटर परिधान संग्रह में रीसाइक्लिंग से निर्मित पोशाकें पेश कीं। उन्होंने पुराने कपड़ों व साड़ियों की मदद से कुछ

- India TV Hindi

नई दिल्ली: डिजाइनर जोड़ी अब्राहम एवं ठाकोर (एएंडटी) ने एमाजॉन इंडियन फैशन वीक (एआईएफडब्ल्यू) 2015 के ऑटम-विंटर परिधान संग्रह में रीसाइक्लिंग से निर्मित पोशाकें पेश कीं। उन्होंने पुराने कपड़ों व साड़ियों की मदद से कुछ नायाब नए परिधान दिए। उन्होंने अपने इस परिधान संग्रह को 'ओल्ड एंड न्यू' नाम दिया। इसमें कुर्ते से लेकर शर्ट, नेहरू जैकेट, सलवार और स्कर्ट सम्मिलित हैं।

उनके फैशन शो में देखने लायक बात यह रही कि उन्होंने कैसे पुरानी साड़ियों व कपड़ों का इस्तेमाल कर उन्हें नए लिबास का रूप देने के लिए उन्हें हाथों से सिला।

डिजाइनर जोड़ी के डेविड अब्राहम ने आईएएनएस को बताया, "परिधान संग्रह कांथा (एक तरह की कशीदाकारी) से प्रेरित है, क्योंकि कांथा भारत का मूल रीसाइकिल कपड़ा है। इसके लोकप्रिय होने के बहुत पहले से हम यहां यह (रीसाइक्लिंग) कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हमने बस नए कपड़े बनाने के लिए पुरानी साड़ियों को मिलाकर प्रयोग किया। बचे हुए कपड़ों के टुकड़ों का इस्तेमाल, टुकड़ों को काटना और उन्हें सब जगह से जुटाना ही इस परिधान संग्रह की प्रेरणा रही है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल