नई दिल्ली: IIFA अवार्ड 2018 का आयोजन इस बार थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में किया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे वहां मौजूद थे आईफा खत्म होते ही बॉलीवुड सेलेब्स का हुजूम एयरपोर्ट पर देखने को मिला। अर्जुन कपूर, वरूण धवण, काजोल, परिणीति चोपड़ा, स्वरा भास्कर, को आईफा खत्म होने के बाद कुछ इस अंदाज में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
Related Stories

बॉबी देओल के बेटे आर्यमन देओल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पोट किया गया। आर्यमन ग्रीन कलर का शर्ट और ब्लू जींस में काफी अच्छे लग रहे थे।

परिणीति चोपड़ा को व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहने स्पॉट किया गया। आपको बता दें कि परिणीति कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा और खास दोस्त निक जोन्स से मिलने गोवा गईं थी। और वहां से लौटते वक्त उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

अपने अलग अंदाज की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली स्वरा भास्कर को वन पीस और डेनिम के ब्लू जैकेट में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा को ब्लैक ड्रेस पहने अपने पति का हाथ पकड़े मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल को ब्लैक कोर्ट और ब्लू जींस में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

बॉलीवुड डॉयरेक्टर करण जौहर को स्पॉट किया गया।

बता दें कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 19वें आईफा अवॉर्ड्स (IIFA 2018) का आयोजन किया गया था।