1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आलिया भट्ट ने कहा, "पहनावा बहुत कुछ कहता है"

आलिया भट्ट ने कहा, "पहनावा बहुत कुछ कहता है"

 Written By: IANS
 Published : Apr 17, 2015 06:53 pm IST,  Updated : Apr 17, 2015 08:47 pm IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का मानना है कि व्यक्ति का पहनावा उसके व्यक्तित्व को दर्शाता है। उन्होंने लोगों को पूरा पहनावा सुझाया, साथ ही यह कहा कि आप जो हैंडबैग लेकर चलती हैं

क्या कहना है आलिया...- India TV Hindi
क्या कहना है आलिया भट्ट का पहनावे के बारे में

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का मानना है कि व्यक्ति का पहनावा उसके व्यक्तित्व को दर्शाता है। उन्होंने लोगों को पूरा पहनावा सुझाया, साथ ही यह कहा कि आप जो हैंडबैग लेकर चलती हैं उसका भी ख्याल रखें। आलिया ने यह बात महिलाओं के फैशन के सामान बानाने वाली कंपनी कैपरेसी के स्प्रिंग समर 2015 लाइन को लांच करते समय कही।

आलिया ने कहा, "मुझे लगता है कि आप परिधानों से बहुत कुछ कह सकती हैं और बेहतरीन एक्सेसरी जैसे कि अच्छा हैंडबैग आपके लुक को संपूर्ण बानाता है। नया संग्रह बहुत फैशनेबल है और इसमें गर्मियों के लिए उपयुक्त हल्के रंगों को शामिल किया गया है। कैपरेसी सभी फैशनपसंद लोगों के लिए है।"

आलिया ने यूरोप में इस ब्रांड के लिए एक विज्ञापन भी शूट किया है। इसमें वह सड़क पर चलते हुए और कंपनी के नए स्प्रिंग समर संग्रह को पेश करते हुए नजर आ रही हैं।

अपने स्टाइलिश टिप देते हुए आलिया ने कहा, "एक छोटी स्कर्ट, सफेट टी-शर्ट, नियॉन जूते और कैपरेसी पर्ला टोटे एक बेहतर स्टाइल है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल