1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अनार में छिपे है खूबसूरती के राज़, जानिए

अनार में छिपे है खूबसूरती के राज़, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 19, 2016 02:04 pm IST,  Updated : Dec 19, 2016 02:12 pm IST

नई दिल्ली: फैशन के दौर में हम इतने आगे निकल गए है कि स्टाइलिश दिखने के लिए हम कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का यूज करते है जिससे कि कई परेशानियों का सामना करना पडता

pomegranate- India TV Hindi
pomegranate

नई दिल्ली: फैशन के दौर में हम इतने आगे निकल गए है कि स्टाइलिश दिखने के लिए हम कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का यूज करते है जिससे कि कई परेशानियों का सामना करना पडता है। ये तो आप अच्छी तरह जानते है कि अनार खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे खाने से कई तरह की बीमारियों से निजात दिलाता है। इसे खाने से शरीर में खून की कमी की पूर्ति भी होती है। साथ ही एनर्जी लेवल भी बढा देती है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह स्वास्थ्य के साथ-साथ सौन्दर्य के लिए काफी फायदेमंद है।

ये भी पढ़े-

अनार में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होता है। आपने इसका इस्तेमाल जूस या इसके दाने खाने में किया होगा। लेकिन आप ये बात जानते है कि इसके छिलके, रस में ऐसे गुण छिपे होते है जिसके इस्तेमाल कर आपके अपनी खूबसूरती कई गुना बढ़ा सकती है। जानिए अनार का किस तरह इस्तेमाल कर आप स्किन संबंधी समस्याओं से निजात पा सकते है।

नेचुरल ब्लीच

त्वचा में होने वाले दाग और पिग्मन्टेशन को हटाने के लिए आपने बाजार से बहुत से प्रोडक्ट इस्तेमाल किए होंगे। उनके बजाए आप अनार के रस को लगा सकती हैं, इसे आप ब्लीच की तरह इस्तेमाल कर सकती है। जो कि एक नेचुरल ब्लीच होता है।

ग्लो स्किन के लिए फेसपैक
स्वस्थ और ग्लोइंग स्किन के लिए आप इसके रस का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए अनार का रस, अंगूर के बीज का तेल, कच्चे पपीते का रस और कुछ अंगूर के बीज इन सब का पेस्ट बना लें। अब इसे एक घंटे के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर साफ पानी से धो ले। कुछ दिन इसका इस्तेमाल करने पर आपको फर्क नजर आ जाएगा।

घाव के निशान को भरे
अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लैमटॉरी तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसमें किसी भी तरह के घाव और उसके निशान भरने की क्षमता होती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल