1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इन आसान टिप्स से कुछ ही दिनों में पाएं पिपंल्स से छुटकारा

इन आसान टिप्स से कुछ ही दिनों में पाएं पिपंल्स से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 17, 2016 01:02 pm IST,  Updated : Dec 17, 2016 01:02 pm IST

दाग-धब्बों को छिपाने के लिए आप सौंदर्य उत्पादों का इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन मुंहासे होने पर आप इन्हें पूरी तरह से छिपा नहीं सकती हैं। सौम्य फेसवॉश का इस्तेमाल कर इन्हें चेहरे से दूर किया जा सकता है। जानिए इन टिप्स के बारें में..

pimple- India TV Hindi
pimple

नई दिल्ली: आज के समय में पिंपल होना एक आम समस्या हो गई है। इस समस्या से निजात पाने के लिए हम हर वो उपाय करते है। जिससे हमें इस समस्या से निजात मिल सकें। इसका मुख्य कारण धूल-मिट्टी है। साथ ही शरीर में पानी की कमी के कारण ये समस्या उत्पन्न होती है।

ये भी पढ़े-

जिसके कारण दाग-धब्बों को छिपाने के लिए आप सौंदर्य उत्पादों का इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन मुंहासे होने पर आप इन्हें पूरी तरह से छिपा नहीं सकती हैं। सौम्य फेसवॉश का इस्तेमाल कर इन्हें चेहरे से दूर किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त हेयर स्प्रे व स्टाइलिंग जेल को त्वचा से दूर रखकर भी आप मुंहासों को चेहरे से दूर रख सकेंगे।

कॉस्मेटिक स्किन एंड होमियो क्लीनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट करुना मल्होत्रा ने मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए ये सुझाव दिए हैं :

  • अपने चेहरे को सौम्य फेसवॉश या क्लींजर से दिन में एक या दो बार गुनगुने पानी से धुलें। स्क्रब का इस्तेमाल नहीं करें, क्योंकि इससे आपकी त्वचा को और नुकसान हो सकता है। मेकअप या त्वचा पर जमी गंदगी हटाने के लिए शाम को चेहरा धुलना नहीं भूलें।
  • कुछ लोग मुंहासों को नोचने लगते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए इससे मुहांसे और खराब हो जाएंगे। ज्यादा मुंहासे होने पर पीएच बैलेंस वाले बेंजोइल पेरोक्साइट या सैलिसिलिक एसिड फेस वॉश का इस्तेमाल करें। इससे मुंहासे धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।
  • तेज धूप से त्वचा को बचाएं। टैन से मुंहासे और खराब हो सकते हैं। वे जल्दी ठीक भी नहीं होंगे। देर तक तेज धूप में रहने पर झुर्रियां पड़ने और त्वचा का कैंसर होने की भी संभावना रहती है।
  • व्यायाम के बाद चेहरा जरूर धुलें, क्योंकि पसीने से रोम छिद्र बंद हो सकते हैं और मुंहासा अधिक खराब दिखने लगेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और टिप्स के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल