1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियों में अपने पैरों को इन 5 टिप्स से रखें सॉफ्ट

सर्दियों में अपने पैरों को इन 5 टिप्स से रखें सॉफ्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 09, 2016 01:37 pm IST,  Updated : Dec 09, 2016 01:37 pm IST

सर्दियों के मौसम में पैरों को रूखेपन से बचाने के लिए प्रभावित हिस्से पर जैतून तेल लगाना चाहिए। जानिए सर्दियों के मौसम में आप कैसे अपने पैरों को स्वास्थ्य, कोमल रखेंगे...

soft leg- India TV Hindi
soft leg

नई दिल्ली: सर्दियों में अक्सर पैर रूखे हो जाते हैं। एड़ी फट जाती है और दर्द होता है। हम अपने चेहरे और हाथों पर तो ध्यान दे ही लेते है, लेकिन पैरों में हमारा ध्यान नहीं जाता है जिसके कारण पैरों में फंगस, खुजली, फटी एड़ियों की समस्या उत्पन्न हो जाती है।  जिसके लिए आप पार्लर, डॉक्टर या फिर मार्केट से लाकर कोई प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है।

ये भी पढ़े-

सर्दियों के मौसम में पैरों को रूखेपन से बचाने के लिए प्रभावित हिस्से पर जैतून तेल लगाना चाहिए। जानिए सर्दियों के मौसम में आप कैसे अपने पैरों को स्वास्थ्य, कोमल रखेंगे।

  • पैरों के प्रभावित हिस्से पर सौम्य मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे पैर रूखे नहीं होंगे और कोमल बने रहेंगे।
  • एक बाल्टी में गुनगुने पानी में शहद डालकर पैर को रखें और प्रभावित हिस्से को हल्के हाथों से रगड़ें। शहद जीवाणुनाशक और एंटीसेप्टिक होता है। यह त्वचा में नमी भी बनाए रखता है।
  • प्रभावित हिस्से या फटी हुई एड़ी पर जैतून तेल से मसाज करें। त्वचा को चमकदार व कोमल बनाए रखने के लिए जैतून का तेल सदियों से नहाने के पानी में भी डाला जाता है।
  • प्रदूषण और धूल से पैरों को बचाने के लिए सूती मोजे पहनें। यह हवा का परिसंचरण भी ठीक रहता है। पसीना भी अवशोषित कर लेता है।
  • पैर के प्रभावित हिस्से पर हर्बल क्रीम लगाएं। गुनगुने पानी से पैरों को धोकर उन्हें पोछें और सुबह व सोने जाने से पहले रात में, यानी रोजाना दो बार क्रीम लगाएं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल