1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्मी में लगाना है खूबसूरती में चार-चांद, तो दे ये आकर्षक हेयर स्टाइल

गर्मी में लगाना है खूबसूरती में चार-चांद, तो दे ये आकर्षक हेयर स्टाइल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 29, 2016 12:31 pm IST,  Updated : Mar 29, 2016 12:35 pm IST

अगर आप हर ड्रेस के साथ इस गर्मियों में कुछ नया स्टाइल ट्राई करने की सोच रही है तो हम आपको अपनी खबर में ऐसी स्टाइल के बारें में बताएगे। जिसको ट्राई कर आपका लुक ही चेंज हो जाएगा।

hair style for summer- India TV Hindi
hair style for summer

लाइफस्टाइल: कहा जाता है कि हमारी खूबसूरती को चार-चांद लगाने में सबसे महत्वपूर्ण हमारे बाल है। जिसके लिए हम नए-नए स्टाइल अपनाते रहते है। जिससे कि वह एक नए लुक में दिखे।

ये भी पढ़े-

गर्मियों का मौसम शुरु हो गया है। इस मौसम में बालों को कोई स्टाइल देना बहुत ही मुश्किल लगता है। इससे बचने के लिए हम अपने बालों को बांधकर रखते है। जिससे कि गर्मी से बचा जा सके। लेकिन हर ड्रेस के साथ एक तरह के स्टाइल अच्छी नही लगती है। जिसके कारण आपकी स्टाइल में कुछ कमी रह जाती है।

अगर आप हर ड्रेस के साथ इस गर्मियों में कुछ नया स्टाइल ट्राई करने की सोच रही है तो हम आपको अपनी खबर में ऐसी स्टाइल के बारें में बताएगे। जिसको ट्राई कर आपका लुक ही चेंज हो जाएगा।

छोटे बालों में बनाएं जुडा

कई लडकियों की समस्या होती है कि छोटे बालों होने के कारण उन्हें गर्मियों में कई समस्याओं से गुजरना पडता है। जिसके कारण वह परेशान हो जाती है। वह सोचती है कि इतने छोटे बालों की कोई ,स्टाइल नहीं बन सकती है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। छोटे बालों में भी स्टाइलिश जुड़ा बन सकता है।

इसके लिए अपने बालों को ठीक ढंग से कंगी करके पॉनीटेल बना लें। इसके बाद थोड़े-थोड़े बाल लेकर अंदर की तरफ मोड़ कर हेयर पिन लगाएं। इसी तरह पूरी बालों को जुड़ा के आकार में बना लें। इसके बाद अपने बालों में हेयर स्प्रे करें। और बंधी की सहायता से बालों को चिपका लें। इसे आप सूट, जींस या फिर साड़ी में बना सकती है। जो कि काफी आकर्षक भी बनेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और  हेयर स्टाइल के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल