1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चाहिए न्यूड मेकअप लुक, तो ट्राई करें ये सिंपल टिप्स

चाहिए न्यूड मेकअप लुक, तो ट्राई करें ये सिंपल टिप्स

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 04, 2017 11:40 am IST,  Updated : Aug 04, 2017 11:40 am IST

न्यूड मेकअप लुक आजकल काफी चलन में है। बेहतरीन न्यूड मेकअप लुक के लिए काले मस्कारे का प्रयोग करें, अपनी त्वचा से मेलखाते प्राकृतिक शेड्स और इसके साथ हल्के गुलाबी या बेबी पिंक जैसे लिप कलर का प्रयोग करें। जानिए ऐसे ही और टिप्स के बारें में..

nude makeup- India TV Hindi
nude makeup

नई दिल्ली:  न्यूड मेकअप लुक आजकल काफी चलन में है। बेहतरीन न्यूड मेकअप लुक के लिए काले मस्कारे का प्रयोग करें, अपनी त्वचा से मेलखाते प्राकृतिक शेड्स और इसके साथ हल्के गुलाबी या बेबी पिंक जैसे लिप कलर का प्रयोग करें। यह कहना है विशेषज्ञों का। किको मिलानो इंडिया की कंट्री हेड अनन्या सबरवाल और ओरिफ्लेम इंडिया की सौंदर्य व मेकअप विशेषज्ञ आकृति कोचर ने न्यूड मेकअप के संबंध में ये टिप्स दिए है। (सिर्फ 5 मिनट आंखो के नीचे लगाएं बेकिंग सोडा और पाएं आश्चर्यजनक फायदा)

  • न्यूड मेकअप लुक के लिए अपनी आंखों को नैचुरल लुक देन के लिए पलकों पर काला मस्कारा लगाएं और उन्हें कर्ल करके खूबसूरत रूप दें। उसके बाद आंखों के केवल ऊपरी अंदरूनी कोने के भीतरी काजल लगाएं। इससे पलकें खूबसूरत और घनी नजर आएंगी।
  • गालों पर प्राकृतिक चमक के लिए अपने चीकबोन्स पर सिर्फ हाइलाइटर लगाएं। सिंपल न्यूड मेकअप लुक के लिए अपनी त्वचा के रंग से मेल खाते नैचुरल शेड को चुनें। (चाहती है स्मार्ट और बोल्ड लुक, तो ट्राई करें ये लिपशेड)
  • न्यूड मेकअप लुक में आप चटख रंग इस्तेमाल नहीं कर सकतीं, इसलिए अपने चेहरे को चमक देने के लिए होठों पर हल्का गुलाबी या बेबी पिंक लिपशेड लगाएं। इसके ऊपर शाईन के लिए आप लिप ग्लॉस लगा सकती हैं, जो आपको आकर्षक लुक देगा।
  • न्यूड मेकअप लुक के लिए एक ही रंग के विभिन्न शेड्स का इस्तेमाल करें।
  • न्यूड शेड्स लगाने से पहले लाइट बेस लगाएं और जहां जरूरत हो वहां हल्के हाथों से थोड़ा सा लूज पाउडर या कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल