1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अनुष्का शर्मा का स्टाइल है बहुत ही सादा

अनुष्का शर्मा का स्टाइल है बहुत ही सादा

 Written By: IANS
 Published : Apr 08, 2015 05:28 pm IST,  Updated : Apr 08, 2015 05:30 pm IST

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि उनका स्टाइल बहुत ही सादा है। उन्हें आरामदायक और आसानी से पहने जा सकने वाले कपड़े पसंद हैं। अनुष्का (26) ने अपने स्टाइल के बारे में आईएएनएस

- India TV Hindi

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि उनका स्टाइल बहुत ही सादा है। उन्हें आरामदायक और आसानी से पहने जा सकने वाले कपड़े पसंद हैं। अनुष्का (26) ने अपने स्टाइल के बारे में आईएएनएस को बताया, "मैं अपने स्टाइल को अनौपचारिक व आम कहती हूं। यह आरामदायक व सुलभ है। मेरे लिए परिधानों का आरामदायक होना और मुझे उन्मुक्त महसूस कराना बहुत जरूरी है।"

अनुष्का को लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने अपने ब्रांड 'कोड' के महिला परिधानों की ब्रांड अंबेसडर बनाया है।

अनुष्का को हैंड बैग खरीदने का चस्का है। वह मानती हैं कि स्टाइल व्यक्ति के व्यक्तित्व का एक पहलू है।

उन्होंने कहा, "मेरी नजर में स्टाइल एक व्यक्ति के व्यक्तित्व का एक पहलू है। यह एक तरह की आत्म अभिव्यक्ति है, जो बहुत निजी होती है। यह आपके मूड व आपके व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति होता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल