1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Avengers Endgame स्टार स्कार्लेट जोहानसन ने ब्लैक पैंटसूट पहन रेड कारपेट पर बिखेरे जलवे

Avengers Endgame स्टार स्कार्लेट जोहानसन ने ब्लैक पैंटसूट पहन रेड कारपेट पर बिखेरे जलवे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2019 10:45 am IST,  Updated : Apr 15, 2019 10:45 am IST

रेड कार्पेट इवेंट्स नए फैशन ट्रेंड सेट करते जा रहे हैं। अब ताजा मामला अमेरिकी अभिनेत्री स्कार्लेट जोहानसन के रेड कार्पेट पर चहलकदमी करने से जुड़ा है। हाल ही में फिल्म 'अवेंजर्स : एंडगेम' के गाला ईवनिंग में ब्लैक पैंटसूट में नजर आईं स्कार्लेट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

स्कार्लेट जोहानसन- India TV Hindi
स्कार्लेट जोहानसन

नई दिल्ली: रेट कार्पेट इवेंट्स नए फैशन ट्रेंड सेट करते जा रहे हैं। अब ताजा मामला अमेरिकी अभिनेत्री स्कार्लेट जोहानसन के रेड कार्पेट पर चहलकदमी करने से जुड़ा है। हाल ही में फिल्म 'अवेंजर्स : एंडगेम' के गाला ईवनिंग में ब्लैक पैंटसूट में नजर आईं स्कार्लेट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

वह बेहद आकर्षक और खूबसूरत नजर आ रही थीं। अभिनेत्री 'अवेंजर्स : एंडगेम' ब्रिटिश फैन इवेंट में इस सप्ताह की शुरुआत में शामिल हुईं। जहां उन्होंने टॉम फोर्ड का बिजनेस चिक सूट और बस्टियर पहन रखा था। यह वन स्लीव्ड ब्लेजर और कटआउट बस्टियर का आधा-आधा संयोजन था। अपने लुक को पूरा करन के लिए जॉनसन ने ब्लैक ट्राउजर और हील्स पहना था। बाद में उनके साथ सह-कलाकार पॉल रड और क्रिस हेम्सवर्थ भी इवेंट में शामिल हुए। 

सुपरहीरो फिल्म 'अवेंजर्स : एंडगेम' भारत में 26 अप्रैल को रिलीज होगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल