1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. उर्वशी रौतेला की साड़ी की कीमत और वजन ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

उर्वशी रौतेला की साड़ी की कीमत और वजन ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 21, 2017 11:26 am IST,  Updated : Nov 21, 2017 01:41 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी साड़ी की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

उर्वशी रौतेला- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी साड़ी की वजह से खासा सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां साड़ी ही कुछ ऐसी है जिसकी वजह से जिसको देखो वह उर्वशी की साड़ी को लेकर बात कर रहा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक उर्वशी रौतेला अपने चचेरे भाई रितुराज की शादी में 55 लाख की साड़ी पहनकर पहंची थी। आपको इस साड़ी को लेकर कुछ स्पेशल बातें बताते हैं, साड़ी स्किन कलर की थी वहीं इस पर सिल्वर कलर के डिजाइन बने हुए थे। उर्वशी की ये साड़ी और उसके डिजाइन वहां मौजूद लोगों को खासा एट्रेक्ट कर रहे थे।

बता दें कि यह साड़ी अपनी कीमत और वजन की वजह से चर्चा में है। रिपोर्ट्स की माने तो इस साड़ी का वजन 40 किलो है वहीं इसकी कीमत 55 लाख बताई जा रही है। इतनी महंगी साड़ी के पहनने को लेकर जब उर्वशी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर यह साड़ी भाई की शादी में नहीं पहनती तो पक्का किसी अवार्ड फंक्शन के दौरान पहनती। उर्वशी को जब इस साड़ी को लेकर सवाल किये गए तो उन्होंने कहा कि इसे बनाने में पश्चिम एशिया के चर्चित फैशन डिजाइनर फराज मेमन को सात महीने का समय लगा है।

उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला

बता दें कि अपनी बुआ के बेटे की शादी में देहरादून पहुंची अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने रविवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत की। उर्वशी शादी में शिरकत करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि काफी लंबे समय बाद सभी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। शादी में कई तरह के गेम भी खेले जाएंगे। बता दें कि उर्वशी की अगली फिल्म हेट स्टोरी 4 मार्च होली पर रिलीज होगी जिसमें उन्होंने वुमन सेंटरीक रोल निभाया है। 

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल