1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Miss World 2017: मानुषी छिल्लर की ये अनदेखी तस्वीरें मिस मत करिए !

Miss World 2017: मानुषी छिल्लर की ये अनदेखी तस्वीरें मिस मत करिए !

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 19, 2017 12:27 pm IST,  Updated : Nov 19, 2017 12:29 pm IST

भारती की मानुषी छिल्ली मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है। देखिए फोटोज

मानुषी छिल्लर- India TV Hindi
मानुषी छिल्लर

नई दिल्ली: भारती की मानुषी छिल्ली मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि लगभग 17 साल बाद यह खिताब किसी भारतीय को मिला है। बता दें कि साल 2000 में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।

इस बार का मिस वर्ल्ड के समारोह का आयोजन चिन के सान्या शहर में किया गया था यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से करीब 108 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। बता दें कि मानुषी छिल्लर अभी 20 साल की हैं और उन्होंने दिल्ली के संत थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह सरकारी मेडिकल कॉलेज(महिला) से पढ़ाई की हैं।

छिल्लर हृदय रोग विशेषज्ञ बनना चाहती हैं और ग्रामीण इलाके में गैर लाभकारी अस्पताल खोलने की इच्छा है. बता दें कि इस प्रतियोगिता में मिस इंग्लैंड रह चुकीं स्टैफनी पहली रनर अप रहीं, वहीं मैक्सिको की मिस मैक्सिकों दूसरी रनर अप रहीं। मानुषी छिल्लर के पिता मित्र बासु छिल्लर और माता नीलम छिल्लर दोनों पेश से डॉक्टर हैं। छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को हुआ है।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल