1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घर में आने वाली मुसीबत का संकेत देगी तुलसी

घर में आने वाली मुसीबत का संकेत देगी तुलसी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 24, 2015 11:31 pm IST,  Updated : Sep 24, 2015 11:43 pm IST

नई दिल्ली:  समृद्धि और धार्मिकता का प्रतीक मानी जाने वाली तुलसी कई गुणों से भरपूर होती है। हरिप्रिया नाम से भी जानी जाने वाली तुलसी की हिंदू धर्म में काफी ज्यादा मान्यता है और लगभग

तुलसी देगी आने वाली...- India TV Hindi
तुलसी देगी आने वाली मुसीबत का संकेत

नई दिल्ली:  समृद्धि और धार्मिकता का प्रतीक मानी जाने वाली तुलसी कई गुणों से भरपूर होती है। हरिप्रिया नाम से भी जानी जाने वाली तुलसी की हिंदू धर्म में काफी ज्यादा मान्यता है और लगभग हर धार्मिक अनुष्ठान में इसकी उपयोगिता रहती ही है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां कभी भी सांप, बिच्छू, मच्छर और हानिकारक कीड़े नहीं होते हैं। इसी प्रकार अगर आपके घर में मुसीबत आनी वाली होती है तो तुलसी के पौधें में पहलें असर हो जाता है। क्या कभी आपनें ध्यान दिया है कि जब आपके घर, परिवार या आप पर कोई मुसीबत आने वाली होती है तो उसका असर सबसे पहले आपके घर में स्थित तुलसी के पौधे पर होता है। आप तुलसी के पौधे का कितना भी ध्यान दे, लेकिन वह धीरे-धीरे सूखने लगता है। तुलसी का पौधा ऐसा है जो आपको मुसीबतों के बारें में पहलें से ही सतर्क कर देता है। इस बारें हमारें धर्म ग्रंथों में भी बताया गया है। पुराण, त्योतिषी का अपनी-अपनी मत है इस बारें में। जानिए तुलसी का पौधा क्यों देता है आनं वाली मुसीबत का संकेत।यें भी पढें:(धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय, होगी लक्ष्मी की कृपा)

पुराणों और शास्त्रों में बताया गया है कि जिस घर पर कोई मुसीबत आने वाली होती है तो उस घर से सबसे पहले लक्ष्मी यानी कि तुलसी चली जाती है, क्योंकि दरिद्रता, अशांति या क्लेश जहां भी होता है वहां लक्ष्मी जी का निवास कभी नही होता। इस बारें में ज्योतिष लोग मानतें है कि तुलसी का पौधा बुध के कारण सुखता है, क्योंकि बुध ग्रह हरें का प्रतीक होता है और पेड़-पौधें, हरियाली का प्रतीक होता है। यह एक ऐसा ग्रह होता है जो दूसरों ग्रहों के अच्छें और बुरें प्रभाव जातक तक पंहुचाता है। अगर कोई ग्रह शुभ फल देता है तो उसके शुभ प्रभाव से तुलसी का पौधा सुखता नही है वो आराम से बढता रहता है। बुध के प्रभाव से ही तुलसी के पौधे में फूल लगने लगते हैं। घर में तुलसी के पौधे की होना किसी डॉक्टर के होने से कम नही है। साथ ही यह पौधा वास्तु के दोष भी दूर करने में भी सक्षम है। तुलसी के बारें में हिंदू धर्म के शास्त्रों में बहुत कुछ बताया गया है। तुलसी को जन्म से मृत्यु तक काम आनें वाला पौधा माना जाता है। मामूली सा दिखनें वाला यह तुलसी का पौधा हमारे घर के सभी दोष को दूर करता है। जिससे हम और हमारा परिवार को निरोग और सुखमय बनाता है।

यें भी पढें- महामृत्युंजय मंत्र है बहुत फलदायी, लेकिन इसका जाप करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगली स्लाइड में और जानें तुलसी के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल