1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोनाक्षी सिन्हा की तरह एक बार जरुर अपनाएं ब्लांड लुक, मिलेंगे ढेरों फायदे

सोनाक्षी सिन्हा की तरह एक बार जरुर अपनाएं ब्लांड लुक, मिलेंगे ढेरों फायदे

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 02, 2017 01:46 pm IST,  Updated : Aug 02, 2017 01:46 pm IST

हेयर स्टाइलिस्ट आशा हरिहरन से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंेने कहा, "मुझे लगता है कि जीवन में एक बार सभी को अपने बाल सुनहरे जरूर कराने चाहिए। सोनाक्षी ने जिस तरह का सुनहरा लुक अपनाया, वह उन पर जमा नहीं। अगर आप उनकी त्वचा की रंगत को देखें...

sona
sona

ब्लांड मानसिक स्थिति को भी है दिखाता

उन्होंने बिना उचित मार्गदर्शन के घर पर इसे बालों पर लगाने को लेकर आगाह भी किया क्योंकि दो तरह के उत्पाद होते हैं। एक प्रोफेशनल रेंज में आता है, जो सही होता है और त्वचा की रंगत के अनुसार जंचता है और दूसरा उत्पाद ऐसा हेयर कलर होता है, जिसे घर पर इस्तेमाल किया जा सकता है और इनके अलग-अलग फाम्र्यूलेशन होते हैं, इसलिए किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही हेयर कलरिंग कराना चाहिए।

गोदरेज की पेशेवर सलाहकार ने राजधानी में गोदरेज प्रोफेशनल के लांच पर कहा, "त्वचा के रंग और जीवनशैली के बारे में आपको अपने ग्राहक के प्रोफाइल को समझना होगा।" वह दो बॉलीवुड फिल्मों से भी जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकतीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल