1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Best Dressed and Worst Dressed: मलाइका से लेकर रकुल प्रीत तक, जानें किसका लुक है सबसे बेस्ट

Best Dressed and Worst Dressed: मलाइका से लेकर रकुल प्रीत तक, जानें किसका लुक है सबसे बेस्ट

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Sep 26, 2019 09:57 am IST,  Updated : Dec 04, 2019 07:27 am IST

मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान, शिल्पा शेट्टी, ताहिरा, आलिया सहति कई सेलिब्रेटीज अवॉर्ड शो में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। जानें कौन दिखीं सबसे खूबसूरत।

Best Dressed and Worst Dressed at vouge beauty awards- India TV Hindi
Best Dressed and Worst Dressed at vouge beauty awards Image Source : INSTRAGRAM

BEST DRESSED & WORST DRESSED At Vouge Beauty Awards 2019:  बुधवार की रात मुंबई में एक बार फिर बॉलीवुड की खूबसूरत, स्टाइलिश हस्तियां एक ही छत के नीचे नजर आईं। जहां हर एक एक्ट्रेस अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना रहा था। जिसमें रेड कारपेट में कई एक्ट्रेस से अपने लुक से लोगों के होश उड़ाएं तो कई अभिनेत्रियों से अपने फैंस का दिल तोड़ा।

वॉग ब्यूटी अवॉर्ड्स शो में मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, सारा अली खान, रिचा चड्डा, शाहिद कपूर, विक्की कौशल, शिल्पा शेट्टी, रकुल प्रीत, भूमि पेडनेकर, कृति सेनन, सनी लियोनी, गुल पनाग, ताहिरा कश्यप, सोनाली बेंद्रे जैसे कई स्टार्स स्टाइलिश अंदाज में नजर आएं। जानें आखिर कौन दिखा सबसे खूबसूरत और किसने किया अपने फैंस को मायूस।

malaika arora
malaika arora

मलाइका अरोड़ा- Best Dressed

45 साल की उम्र में मलाइका अपनी फिटनेस और लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। अब बात ब्यूटी अवॉर्ड्स की हो और मलाइका पीछे रह जाए ऐसा तो ही ही नहीं सकता है। मलाइका जैसे ही रेड कारपेट में पहुंची हर किसी की निगाहें उन्हीं पर जाकर टिक गई।

malaika arora
malaika arora

मलाइका के लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर Aadnevik ks कलेक्शन की खूबसूरत लेस थाई स्लिट ड्रेस पहनी। इस लुक के साथ उन्होंने मैचिंग सैंडल पहनी। वहीं  लाइट मेकअप के साथ डार्क शेड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ था। इस लुक में मलाइका काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। इसलिए उनके लुक को बेस्ट बोला जा सकता है।

amrita arora
amrita arora

अमृता अरोड़ा- Worst Dressed

अब मलाइका अरोड़ा की बहन और एक्ट्रेस अमृत अरोड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर Gauri & Nainika के कलेक्शन से गोल्डन और ब्लैक कलर की ड्रेस चुनी। इस लुक के साथ अमृता ने लाइट मेकअप, डार्क आईशाइडो के साथ बालों को स्ट्रेट करके ओपन किया हुआ था। अमृता का मेकअप काफी अच्छा था लेकिन वह अपनी ड्रेस के कारण कमाल नहीं दिखा पाई।

sara ali khan
sara ali khan

सारा अली खान-Best Dressed
सारा अली खान जिस भी इवेंट में जाती है अपने लुक के कारण चर्चा का कारण बन जाती हैं। आइफा अवॉर्ड्स में अपने बेहतरीन लुक के कारण एक बार फिर अपने लुक का जादू चलाने में कामयाब हो गई।

sara ali khan
sara ali khan

सारा के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का थाई स्लिट गाउन पहना हुआ था। इस लुक के साथ सारा ले मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ स्टाइलिश हेयरस्टाइलिश बनाई हुई थी। उनके इस लुक को बेस्ट लुक बोला जा सकता है।

ali bhatt
ali bhatt

आलिया भट्ट- Worst Dressed
आलिया भट्ट अपने एक्टिंग और फैशन सेंस के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस अवॉर्ड शो में अपने लुक से फैंस को काफी नाराज किया। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने Michael Costello का गाउन पहना। जो सिल्वर ग्लिटर थाई स्लिट है।

ali bhatt
ali bhatt

आलिया का वन साइड की तस्वीरें देखकर आप कहेंगे वाह क्या लुक है। लेकिन वहीं दूसरी तरह से देखें तो कहें ये क्या है।  इसी कारण आलिया का ये लुक कम अट्रेक्टिव लगा।

rakulpreet best dress
rakulpreet best dress

रकुल प्रीत सिंह-Best Dressed
रकुल प्रीत इन दिनों अपनी फिटनेस और फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं इस अवॉर्ड शो के कारण वह एक बार फिर चर्चा में आ गई है। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर की थाई स्लिट गाउन पहना था। यह खूबसूरत गाउन Aadnevik के कलेक्शन में से एक है। इस लुक के साथ रकुल ने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ मेसी लोअर पोनीटेल बनाया हुआ था। वह इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आई है। इसलिए उन्हें बेस्ट लुक कहना गलत नहीं होगा।

Shilpa shetty
Shilpa shetty

शिल्पा शेट्टी-Worst Dressed

अपनी फिटनेस और लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाली शिल्पा शेट्टी भी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। शिल्पा ने Reem Acra New York के कलेक्शन का ग्लिटर गाउन पहना। जो कि येलो और ब्लैक कलर का था। इस लुक के साथ शिल्पा ने लाइट मेकअप, ग्लोसी लिपस्टिक के साथ अपने बालों को बेहतरीन स्टाइलिश दी। उनका मेकअप काफी खूबसूरत था। लेकिन उनकी ड्रेस ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई।

Bhumi pednekar
Bhumi pednekar

भूमि पेडनेकर- Worst Dressed
भूमि पेडनेकर के लुक की बात करें तो उन्होंने Ziad Nakad के कलेक्शन का डीप नेक ड्रेस पहनी। जिसके लंबी टेल के साथ फर लगे हुए थे। इस लुक में वह एक दम मरमेड  की तरह नजर आईं। इस लुक के साथ भूमि ने डार्क शेड्स लिपस्टिक, हैवी ईयररिंग्स के साथ बालों को ओपन रखा था। भूमि की ड्रेस काफी हद तर सही थी लेकिन उनके मेकअप कुछ ज्यादा अच्छा खास नहीं छोड़ पाया। जिसका असर उनके लुक में काफी पड़ा।

radhika apte
radhika apte

राधिका आप्टे- Best Dressed
अपने बोल्ड आदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली राधिका आप्टे इस अवॉर्ड शो में अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस करने में कामयाब हो गई। राधिका के लुक की बात करें तो वह डीप नैक ग्लिटर ब्लैक कलर की शिमर ड्रेस में नजर आईं। इस लुक के साथ राधिका ने मिनिमल मेकअप, डार्क शेड्स  लिपस्टिक के साथ मेसी बन बनाया हुआ था। इस सिंपल लुक में राधिका काफी खूबसूरत नजर आईं।           

Sonali BENDRE
Sonali BENDRE

सोनाली बेंद्रे-Best Dressed

सोनाली बेंद्रे जहां कैंसर की जंग जीतने में कामयाब हुई। वहीं अपने फैशन सेंस से हर किसी को फैन बनाती हुई नजर आईं। इस अवॉर्ड शो में वह ब्लैक कलर की ग्लिटर ड्रेस में नजर आईं। इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप, लाइट लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया। इस लुक में सोनाली काफी खूबसूरत लग रही थी।

कृति सेनन- Worst Dressed

हाउसफुल 4 की एक्ट्रेस कृति सेनन पिंक कलर का हा थाई स्लिचट गाउन पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ था। इस लुक में उनका मेकअप काफी हद तक ठीक था लेकिन अपनी ड्रेस उनके पर ज्यादा सूट नहीं कर पाईं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल