1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हरा धनिया सेहत के लिए हीं नहीं स्किन के लिए है वरदान, दिलाएं पिंपल, झाईयों सहित इन समस्याओं से जड़ से निजात

हरा धनिया सेहत के लिए हीं नहीं स्किन के लिए है वरदान, दिलाएं पिंपल, झाईयों सहित इन समस्याओं से जड़ से निजात

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Sep 07, 2018 07:39 am IST,  Updated : Sep 07, 2018 07:39 am IST

हरा धनिया सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।  लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि इससे आप स्किन संबंधी कई समस्याओं से निजात पा सकते है। जी हां इससे घर पर फेसपैक तैयार कर आप चेहरे के पिंपल, झाईयां, झुर्रियों सहित कई समस्याओं से निजात पा सकते है।

coriander leaves Face Pack- India TV Hindi
coriander leaves Face Pack

नई दिल्ली: आमतौर पर हरा धनिया का इस्तेमाल खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ गार्निश के लिए इल्तेमाल किया जाता है। यह हमारे सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।  लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि इससे आप स्किन संबंधी कई समस्याओं से निजात पा सकते है। जी हां इससे घर पर फेसपैक तैयार कर आप चेहरे के पिंपल, झाईयां, झुर्रियों सहित कई समस्याओं से निजात पा सकते है।

आज के समय में अधिकतर लड़कियां पिंपल की समस्या से परेशान है जिससे निजात पाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है। लेकिन एक बार हरा धनिया का यूं इस्तेमाल करें। फिर देखें कैसे आपको पिंपल से निजात मिलेगा। इसके साथ ही ग्लोइंग बेदाग स्किन मिलेगी। (सदी का सबसे घिनौना फैशन, शरीर पर उगा रहे है कृत्रिम अंग )

coriander leaves Face Pack
coriander leaves Face Pack

  • बढ़ती उम्र के साथ अगर आपके चेहरे पर झाईयां पड़ गई है तो इसके लिए एक चम्मच पिसा हुआ हरा धनिया लें और इसमें आधा चम्मच एलोवेरा जैल डालकर अच्छी तरीके से मिला लें। फिर इसे झाईयों में लगा लें। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।
  • अगर आपकी स्किन डल या फिर डैमेज हो गई है तो इसके लिए थोड़ा पीसा हुआ हरा धनिया में 1 चम्मच चावल का पाउडर और 1 चम्मच दही डालकर अच्छे से मिला लें। इसे स्मूद पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरीके से लगा लें। चेहरा सुखने के बाद धो लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल