1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. राजस्थानी दुल्हन के लुक में कहर ढा रहीं रश्मि देसाई, एक झलक ही कर देगी दीवाना

राजस्थानी दुल्हन के लुक में कहर ढा रहीं रश्मि देसाई, एक झलक ही कर देगी दीवाना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 18, 2020 03:56 pm IST,  Updated : Oct 18, 2020 03:56 pm IST

'बिग बॉस' सीजन 13 में धूम मचा चुकीं रश्मि देसाई ने कुछ देर पहले ही सोशल पर एक तस्वीर शेयर की है। रश्मि की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Rashami Desai- India TV Hindi
Rashami Desai Image Source : INSTAGRAM/RASHAMI DESAI

'बिग बॉस' सीजन 13 में धूम मचा चुकीं रश्मि देसाई ने कुछ देर पहले ही सोशल पर एक तस्वीर शेयर की है। रश्मि की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे एक झलक देखने के बाद बेशक आप भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। 

इस तस्वीर में रश्मि देसाई राजस्थानी लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीर में रश्मि सुर्ख नारंगी रंग का लहंगा पहनी हुई हैं। इसके साथ ही हैवी ज्वैलरी और जबरदस्त मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। 

Rashami Desai
Image Source : INSTAGRAM/RASHAMI DESAIRashami Desai

खुद को राजस्थानी लुक में ढालने के लिए रश्मि गले में लाल रंग का चोकर स्टाइल नेकलेस पहनी हुई हैं, साथ ही गले में बड़े बड़े झुमके, नाक में नथ और हाथ में हथफूल उन पर बेहद सूट कर रहा है। एक झलक देखने के बाद आप शायद यही कहेंगे कि ये सही में कोई राजस्थानी सेलिब्रिटी ही है। 

रश्मि की ज्लैवरी के अलावा उनका मेकअप भी उनके लुक से बिल्कुल मैच कर रहा है। इस लुक में रश्मि ने लाइट मेकअप किया हुआ है और सिर से पल्ला ओढ़ा हुआ है। इसके साथ ही एक हाथ से सिर के पल्ले को पकड़ा हुआ है। रश्मि ने इस राजस्थानी लहंगा ओढ़नी के साथ ना केवल स्टाइल बल्कि वहां की परंपरा को भी इस तस्वीर में उतारा है। 

Rashami Desai
Image Source : INSTAGRAM/RASHAMI DESAIRashami Desai

रश्मि की इस तस्वीर को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। यहां तक कि वो लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट करके रश्मि के लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें, रश्मि देसाई अभिनय के अलावा अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। इससे पहले रश्मि ने इस तस्वीर से अलग स्टाइल में नजर आई थीं देखिए उनकी ये तस्वीर...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल