1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कंगना हुई इस फैशन डिजायनर की मुरीद, कहीं ये बातें...

कंगना हुई इस फैशन डिजायनर की मुरीद, कहीं ये बातें...

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2018 04:22 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 04:23 pm IST

अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वह दिग्गज डिजाइनर नीता लुल्ला की इसलिए मुरीद हैं क्योंकि उनके परिधानों में सहज रूप से पारंपरिक और आधुनिक फैशन का बेजोड़ संयोजन देखने को मिलता है।

Kangana Ranaut- India TV Hindi
Kangana Ranaut

नई दिल्ली: अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वह दिग्गज डिजाइनर नीता लुल्ला की इसलिए मुरीद हैं क्योंकि उनके परिधानों में सहज रूप से पारंपरिक और आधुनिक फैशन का बेजोड़ संयोजन देखने को मिलता है।

कंगना ने एक बयान में आईएएनएस से कहा, "नीता के बारे में एक चीज जिसकी मैं वास्तव में मुरीद हूं वह यह है कि वह कैसे सहज रूप से परिधानों में पारंपरिक और आधुनिक दोनों डिजाइनों का बेहतरीन संयोजन कर लेती है।"

अपने ब्राइडल परिधान के लिए जानी जाने वाली नीता फिलहाल फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी ' में कंगना को स्टाइल कर रही हैं। अभिनेत्री दिल्ली में नौ अप्रैल को डिजाइनर के स्टोर का उद्घाटन करेंगी।

कंगना ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मेरी पसंदीदा डिजाइनरों में से एक राजधानी में अपना स्टोर लॉन्च कर रही हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल