1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. डायना पेंटी बेहद स्टनिंग अंदाज में रैंप वॉक करती आईं नज़र, देखें तस्वीरें

डायना पेंटी बेहद स्टनिंग अंदाज में रैंप वॉक करती आईं नज़र, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 16, 2020 01:21 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 01:23 pm IST

बीती रात हुए एक फैशन शो में बॉलीवुड अभिनेत्री डायना पेंटी के साथ-साथ सयानी गुप्ता और साकिब सलीम काफी स्टाइलिश अंदाज में रैंप वॉक करते आएं नज़र।

Daina penty- India TV Hindi
Daina penty Image Source : YOGEN SHAH

'बॉम्बे टाइम्स वीक' की आगाज हो चुकी है। अभी तक कई बॉलीवुड स्टार्स रैंप वॉक में अपने जलवे बिखेर चुके है। फैशन वीक के तीसरे दिन, साकिब सलीम, सयानी गुप्ता और डायना पेंटी नजर आई। डायना काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। डायना ने एजेए लेबल और डिजाइनर दिव्या राजवीर की शो स्टॉपर बनीं। 

बॉलीवुड अभिनेत्री डायना पेंटी के लुक की बात करें तो उन्होंने रफल स्लीव्स के साथ नेवी ब्लू कलर का ब्लाउज और थाई स्लिट रफल स्कर्ट पहनी। जिसमें हैवी एंब्राइड्री की गई थी।

Daina penty
Daina penty
 

इस लुक के साथ डायना ने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ, मैचिंग हैवी ईयररिंग्स के साथ हाथों में बैंगल्स पहने हुए नजर आईं।

गुलाबी रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत दिखीं सारा अली खान, वायरल हुईं फोटोज

Daina penty
Daina penty

इस बेहतरीन लुक में डायना काफी पोज देती नजर आईं।

sayani gupta
sayani gupta

वहीं अभिनेत्री सयानी गुप्ता की बात करें तो उन्होंने ग्रे कलर की साड़ी पहनी। जिसके बॉर्डर में हैवी एंब्राइड्री की गई थी। इस लुक के साथ उन्होंने हाईनेक ब्लाउज पहना। वहीं ओपन हेयर, न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

मौनी रॉय को डेनिम जंपसूट पहनना पड़ा महंगा, लोगों ने कर दिया ट्रोल

saqib saleem
saqib saleem

फिल्म '83' फेमस साकिब सलीम भी काफी हैंडसम अंदाज में नजर आए। उन्के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक प्रिंट का कोट-पैंट पहना। 

saqib saleem
saqib saleem

डायना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साल 2019 में सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'खानदानी शफाखाना' में नजर आईं थी। इसके अलावा वह हैप्पी फिर भाग जाएगी, परमाणु जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल