1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गुलाबी रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत दिखीं सारा अली खान, वायरल हुईं फोटोज

गुलाबी रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत दिखीं सारा अली खान, वायरल हुईं फोटोज

 Written By: IANS
 Published : Mar 14, 2020 03:34 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 03:43 pm IST

सारा अली खान जल्द ही 'कुली नंबर 1' और 'अतरंगी रे' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी।

sara ali khan zee cine awards 2020- India TV Hindi
सारा अली खान ने जी सिने अवॉर्ड्स में की शिरकत

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और समय-समय पर वह कोई न कोई पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को अपनी निजी व पेशेवर जिंदगी से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। सारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है, जो पिछली रात आयोजित जी सिने अवॉर्ड़्स के रेड कॉर्पेट समारोह से हैं। इस दौरान सारा ने कुछ फोटोशूट करवाए, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गुलाबी रंग के हाई स्लिट, ऑफ शोल्डर गाउन में सारा काफी सुंदर लग रही हैं। इस लुक के साथ सारा ने मेकअप का बहुत ज्यादा इस्तेमाल न करते हुए इसे सिंपल रखा। तस्वीरों में सारा ने अपने बालों को पॉनीटेल कर रखा है।

तस्वीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "कैंडी क्रश।" सारा की ये तस्वीरें उनके प्रशंसकों को बेहद भा रही हैं। अब तक इसे 617,609 लोग लाइक कर चुके हैं और यह जारी है। 

सारा अली खान को सोशल मीडिया पर भाई इब्राहिम को बर्थडे विश करना पड़ा भारी, हुई ट्रोल

एक ने तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "आप कितनी खूबसूरत हैं।" किसी और ने लिखा, "ड्रीम गर्ल, आप बहुत सुंदर लग रही हैं।"

सारा आने वाले समय में 'कुली नंबर वन' में नजर आएंगी, जो साल 1995 में इसी नाम से आई मशहूर फिल्म की रीमेक है। इसके निर्देशक डेविड धवन हैं और निर्माता वासु भगनानी प्रोड्यूस हैं। फिल्म में सारा वरुण धवन के विपरीत नजर आएंगी। 

रेलवे की महिला कुलियों को देख भावुक हुए वरुण धवन, ट्विटर पर लिखा 'असली कुली नंबर 1'

इसके अलावा वो अक्षय कुमार और धनुष के साथ 'अतरंगी रे' फिल्म में भी दिखाई देंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल