1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रेलवे की महिला कुलियों को देख भावुक हुए वरुण धवन, ट्विटर पर लिखा 'असली कुली नंबर 1'

रेलवे की महिला कुलियों को देख भावुक हुए वरुण धवन, ट्विटर पर लिखा 'असली कुली नंबर 1'

 Published : Mar 05, 2020 01:38 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 01:44 pm IST

सारा अली खान और वरुण धवन 'कुली नंबर 1' के रीमेक में नजर आने वाले हैं।

वरुण धवन और सारा अली खान- India TV Hindi
वरुण धवन और सारा अली खान 'कुली नंबर 1' के रीमेक में आने वाले हैं नजर

मुंबई: बॅालीवुड से कूल और डेशिंग एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपने पिता डेविड धवन की आगामी फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग में व्यस्त हैं। गोविंदा की सुपरहिट फिल्म कुली नंबर वन के रीमेक में वरुण सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। वरुण इस फिल्म में गोविंदा का किरदार निभाते नजर आएंगे और सारा करिश्मा कपूर के रोल में दिखेंगी।

शूटिंग के दौरान वरुण धवन ने रेलवे स्टेशन पर महिला कुलियों को देखकर भावुक रिएक्शन दिया और रेल मंत्रालय के एक ट्वीट पर रीट्वीट करके इन औरतों को असली कुली नंबर वन बताया।

दरसल ट्विटर पर रेलवे मंत्रालय द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर में महिला कुलियों को दिखाया गया है। किस तरह महिला कुली अपना मेहनत भरा काम कर रही है, इसकी तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। कैप्शन में लिखा था, "भारतीय रेलवे के लिए काम करना, इन महिला कुलियों ने साबित किया हैं कि वे किसी से पीछे नही हैं!! हम इन्हें सलाम करते हैं।"  

इस पर भावुक हुए वरुण ने कमेंट और रीट्विट कर लिखा, 'ये है #कुली नंबर 1'। खैर हम वरुण के ट्वीट से पूरी तरह सहमत भी होंगे क्योंकि भारतीय रेलवे में जिस तरह महिला कुली जीतोड़ मेहनत कर रही हैं, इसे देख किसी का भी सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा, ये जुझारू औऱतें साबित कर चुकी हैं कि वे किसी से कम नहीं।

अक्षय कुमार, सारा अली खान, धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग वाराणसी में शुरू, आनंद एल राय हैं निर्देशक

फिल्म की बात करें तो कुली नंबर 1 के रीमेक की बात करें तो डेविड धवन की यह फिल्म 1 मई 2020 को स्क्रीन पर आएगी। बैंकॉक और मुंबई में शूटिंग खत्म होने के बाद फिल्म का आखिरी शूट गोवा में संपन्न हुआ। फिल्म में परेश रावल और जावेद जाफरी भी नजर आएंगे। कुली नंबर 1 के बाद वरुण श्रीराम राघवन की वॅार ड्रामा में नजर आएंगे।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन