1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान को सोशल मीडिया पर भाई इब्राहिम को बर्थडे विश करना पड़ा भारी, हुई ट्रोल

सारा अली खान को सोशल मीडिया पर भाई इब्राहिम को बर्थडे विश करना पड़ा भारी, हुई ट्रोल

 Published : Mar 06, 2020 10:11 am IST,  Updated : Mar 06, 2020 10:23 am IST

सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग वाराणसी में कर रही हैं। उन्होंने भाई इब्राहिम को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया।

सारा अली खान और...- India TV Hindi
सारा अली खान और इब्राहिम

सारा अली खान भाई इब्राहिम के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। गुरुवार को भाई इब्राहिम के बर्थडे पर सारा को फोटोज शेयर करना भारी पड़ गया। सारा ने अपनी मालदीव्स ट्रिप फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वो भाई के साथ बिकनी पहने हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों की वजह से सारा ट्रोल हो गई।

सारा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे भाई। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और आज तुम्हे बहुत मिस कर रही हैं। काश मैं तुम्हारे साथ होती।

शेयर की फोटोज में इब्राहिम काफी असहज महसूस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही लोग भाई के साथ इस तरह कपड़े पहनने की वजह से सारा को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अपने भाई के साथ बिकनी कैसे पहन लेती हो।

sara ali khan instagram post
सारा अली खान इंस्टाग्राम पोस्ट

दूसरे यूजर ने लिखा- पहले तो मैं तुम्हारी लव आज कल में एक्टिंग देखकर परेशान हो गई और अब तुम्हारी एक्टिविटी देखकर।

sara ali khan instagram post
सारा अली खान इंस्टाग्राम पोस्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग वाराणसी में शुरू की है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष नजर आएंगे। वैलेंटाइन डे पर सारा की फिल्म लव आज कल 2 रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन