1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अपनी शादी को बनाना है यादगार, तो ट्राई करें ये जूलरी ट्रेड्स

अपनी शादी को बनाना है यादगार, तो ट्राई करें ये जूलरी ट्रेड्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2017 03:02 pm IST,  Updated : Mar 14, 2017 03:07 pm IST

जब जूलरी के ट्रेंड्स की हो तो आज के दौर में इसका ट्रेंड काफी तेजी से बदल रहा है और अगर हम आज की बात करें तो 70 प्रतिशत के जूलरी ट्रेंड फिर से लौट आए हैं।

bridal
bridal

कॉकटेल रिंग्स
एक स्टोन या फिर एक से ज्यादा स्टोन वाली जड़ाउ अलग-अलग ज्योमेट्रिक शेप वाली रिंग्स आपके स्टाइल को एक अलग आयाम देंगी। लोगों में इन दिनों ये रिंग्स बहुत ही पॉपुलर हो रही हैं। शादी या फिर किसी भी खास मौके पर आप इनको पहन कर हसीन नजर आ सकती हैं।

बड़ा सा ब्रेसलेट
बड़े आकार वाला ब्रेसलेट इन दिनों काफी ट्रेंड में है। एक यूनिक डिजाइन वाला बड़ा सा ब्रेसलेट आपके स्टाइल को एक खास अंदाज देगा। इसे आप इंडियन और बेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं।

बाजुबंध
फैशन में एक ऐसा दौर भी आया था जब लोग बाजुबंध को पूरी तरह से भूल गए थे लेकिन बाजुबंध का दौर फिर से लौट आया है वो भी एक अलग मेकओवर के साथ। लोग चांदी और खास तौर पर डायमंड के जड़ाऊ बाजुबंध काफी पसंद कर रहे हैं। ये न सिर्फ आपके ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के ड्रेस के साथ काफी अच्छे लगते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल