1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अपनी शादी को बनाना है यादगार, तो ट्राई करें ये जूलरी ट्रेड्स

अपनी शादी को बनाना है यादगार, तो ट्राई करें ये जूलरी ट्रेड्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2017 03:02 pm IST,  Updated : Mar 14, 2017 03:07 pm IST

जब जूलरी के ट्रेंड्स की हो तो आज के दौर में इसका ट्रेंड काफी तेजी से बदल रहा है और अगर हम आज की बात करें तो 70 प्रतिशत के जूलरी ट्रेंड फिर से लौट आए हैं।

bridal- India TV Hindi
bridal

नई दिल्ली: जूलरी न केवल हमारी खूबसूरती को बढ़ाती है, बल्कि ये हमारे लुक को भी एक अनोखा टच देती है। बात जब जूलरी के ट्रेंड्स की हो तो आज के दौर में इसका ट्रेंड काफी तेजी से बदल रहा है और अगर हम आज की बात करें तो 70 प्रतिशत के जूलरी ट्रेंड फिर से लौट आए हैं।

ये भी पढ़े

आइये जानते हैं सोगानी ज्वेलर्स की एमडी प्रीति सोगानी से कि 70 प्रतिशत की जूलरी के वो कौन-कौन से ट्रेंड हैं जो एक बार फिर से वापस लौट आए हैं। जिन्हें फॉलो कर के आप न सिर्फ अपनी शादी को यादगार बना सकती हैं बल्कि हर महफिल की रौनक भी बन सकती हैं।

ब्रोच

यह ऐसा गहना है जो काफी ट्रेंड में है। लोग स्टोन और डायमंड वाले ब्रोच को फिर से काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे आप इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी के अपने स्टाइल में एक अलग ट्विस्ट दे सकती हैं।

पेडेन्ट के साथ लंबी चेन
आपको याद है न 70 प्रतिशत की.. कई फिल्मों में आपने हीरोइनों को एक लंबी सी चेन के साथ कुछ अलग सा बड़ा पेडेन्ट पहने देखा होगा। ये ट्रेंड फिर से लौट आया है। आप चाहें तो एक अलग और स्टाइलिश लुक के लिए इसे ट्राई कर सकती हैं।

बेबी पर्ल
बेबी पर्ल वाली जूलरी का दौर भी फिर से लौट आया है। अगर आपने गौर किया हो तो बहुत सी एक्ट्रेसेज ऐसी जूलरी पहने नजर भी आ रही हैं फिर चाहे वो एयरिंग्स हो या फिर ब्रेसलेट। तो फिर देर किस बात की, आप भी अपने कलेक्शन में इसे शामिल कर सकती हैं। बेबी पर्ल वाली जूलरीज की खास बात ये होती है कि ये ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगती हैं।

अगली स्लाड में पढ़े और ज्वैलरी टेड्स के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल