1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पाना है ग्लोइंग और हेल्दी स्किन, तो करें इस ऑयल का इस्तेमाल

पाना है ग्लोइंग और हेल्दी स्किन, तो करें इस ऑयल का इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 23, 2017 12:54 pm IST,  Updated : Feb 23, 2017 12:55 pm IST

हम अपनी स्किन को ग्लो और सॉफ्ट बनाने के लिए मार्केट से कई तरह के प्रोडक्ट खरीद लेते है। जिससे आपको फायदा मिल सके। इसी तरह आपकी स्किन के लिए ऑयल बहुत ही फायदेमंद होता है। जानिए ऑयल्स के बारें में...

skin- India TV Hindi
skin

नई दिल्ली: हम अपनी स्किन को ग्लो और सॉफ्ट बनाने के लिए मार्केट से कई तरह के प्रोडक्ट खरीद लेते है। जिससे आपको फायदा मिल सके। इसी तरह आपकी स्किन के लिए ऑयल बहुत ही फायदेमंद होता है। यह हमारी स्किन में चमक बरकरार रखने और उसे स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़े-

जोजोबा और कैंलेंडुला के सत्व वाले तेल आपकी त्वचा पर न केवल चमत्कारी असर दिखाते हैं बल्कि इसे स्वस्थ भी बनाए रखते हैं। बच्चों के लिए पहला टॉक्सिन-फ्री उत्पाद पेश करने वाले होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड के 'मामाअर्थ' ब्रांड की सह-संस्थापक गजल अलघ ने त्वचा के लिए आवश्यक तेलों के ये फायदे बताए हैं।

जोजोबा तेल

  • त्वचा को ज्यादा तेलीय और रूखा होने से बचाता है। जीवाणु रोधी गुण होने के कारण यह त्वचा की जलन और खुजली को भी दूर करता है।
  • यह त्वचा में नमी बरकरार रखता है, जिससे खुजली और रूखापन नहीं होता। यह एक्जिमा को रोकने में मददगार साबित होता है।
  • कैलेंडुला का तेल त्वचा पर प्रभावी रूप से असर कर इसे स्वस्थ रखता है। यह त्वचा में चमक भी लाता है।
  • यह आंखों की रोशनी बढ़ता है और सूजन भी कम करता है।

लैवेंडर का तेल

  • सुकून पहुंचाने के साथ ही बढ़िया नींद लाने में कारगर होता है। यह जीवाणुरोधी गुणों वाला होने के कारण बालों से संबंधित कई समस्याओं से निजात दिलाता है।
  • यह रूसी को खत्म कर बालों का झड़ना रोकता है।
  • कैमोमाइल तेल त्वचा को कोमल और स्वस्थ रखता है। यह एक्जिमा, घाव, अल्सर, जल जाने पर, त्वचा में जलन या खुजली होने प्राकृतिक उपचार के तौर पर इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसे निपल की त्वचा फट जाने पर या बच्चों को डायपर पहनने के कारण हो जाने वाले रैशेज या दोनों पर भी लगाया जा सकता है।
  • यह माहवारी के दौरान शरीर में होने वाली ऐंठन या दर्द से भी छुटकारा दिलाता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और ऑयल्स के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल