1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शादी से पहले नंदी पूजा में दीपिका पादुकोण का दिखा ट्रेडिशनल अवतार, इस फैशन डिजाइनर के पहने आउटफिट्स

शादी से पहले नंदी पूजा में दीपिका पादुकोण का दिखा ट्रेडिशनल अवतार, इस फैशन डिजाइनर के पहने आउटफिट्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 02, 2018 03:50 pm IST,  Updated : Nov 02, 2018 03:51 pm IST

10 दिन बाद बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में दीपिका के घर पर नंदी पूजा रखी गई। देखें दीपिका का ट्रेडिशनल अवतार।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: इन दिनों बॉलीवुड गलियों में कई सेलीब्रिटी की शादी की चर्चा जोरों में है। जहां एक ओर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के पहले के फंक्शन इटली में हो रहे है। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के पहले के फंक्शन शुरु हो गए है।  10 दिन बाद बॉलीवुड की 'मस्‍तानी' दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में दीपिका के घर पर नंदी पूजा रखी गई। पूजा की पहली तस्वीर में दीपिका छा गई है। वह काफी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

दीपिका पादुकोण के लुक की बात करें तो वह ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही है। दीपिका पादुकोण की फैशन डिजाइन ने शेयर की गई इन तीन तस्‍वीरों में दीपिका ऑरेंज कलर के खूबसूरत सूट-सलवार में दिख रही हैं।  दीपिका ने कानों में बड़े-बड़े झुमके पहन रखे हैं। मेकअप की बात करें तो वह बिल्कुल लाइट है। माथे पर एक छोटी सी बिंदूी उनकी खूबसूरती में चार चंदा लगा दे रही है।

दीपिका एक बार फिर अपने पसंदीदा डिजाइनर सब्‍यसाची का ही डिजाइनर ड्रेस पहना है। जिसकी खुद फैशन डिजाइनर से बताया है।

बता दें कि दीपिका पादुकोण की मां उजला पादुकोण शादी के दस दिन पहले दूल्हा और दुल्हन के लिए बेंगलुरु में नंदी पूजा कराने की प्लानिंग कर रही हैं। हिंदू धर्म में मान्यता है कि नंदी, भगवान शिव तक भक्तों की बात पहुंचाते हैं। ऐसे में हो सकता है कि आज यानी शादी से कुछ दिन पहल हो रहा कार्यक्रम इसी रीति से जुड़ा हो सकता है. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

दिवाली के फेस्टिव सीजन में दिखना है रिच और ग्लैमरस तो ईशा अंबानी के ये लुक ट्राय करिए

ऐश्वर्या राय जब साड़ी में दिखी ग्लैमरस, हो जाएंगी आप इनकी सबसे बड़ी फैन

ऐश्वर्या राय के Weight Loss का सीक्रेट: इन उपायों से ऐश्वर्या ने फिर से पाई अपनी छरहरी काया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल