1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दिवाली के फेस्टिव सीजन में दिखना है रिच और ग्लैमरस तो ईशा अंबानी के ये लुक ट्राय करिए

दिवाली के फेस्टिव सीजन में दिखना है रिच और ग्लैमरस तो ईशा अंबानी के ये लुक ट्राय करिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 01, 2018 12:26 pm IST,  Updated : Nov 01, 2018 12:26 pm IST

ईशा बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी है। 

isha- India TV Hindi
isha

नई दिल्ली: हमारी नजर हमेशा बॉलीवुड की दीवाओं पर रहती है। हम त्योहारों पर करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट का लुक अपनाते हैं, ताकि हम फेस्टिवल के मौके पर खूब ग्लैमरस लग सके। लेकिन आज हम आपको एक प्रेरणादायक महिला से मिलाते हैं जो अपने व्यावसायिक व्यापार कौशल के साथ-साथ अपने रूप और फैशन पर भी पूरा ध्यान रखती है।

हम बात कर रहे हैं ईशा अंबानी की। ईशा बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी है। मिस अंबानी का इंस्टाग्राम अकाउंट आप चेक करेंगे तो आपको ये पाएंगे कि कैसे आप अपने लुक को इस दिवाली खूबसूरत और रिच दिखा सकते हैं। ईशा अंबानी की शादी तय हो चुकी है और जल्द ही वो दुल्हन बनने वाली हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि ईशा अंबानी अपने फैशन सेंस के लिए युवा लड़कियों के बीच फेमस हो चुकी हैं।

ईशा बिना किसी खास एफर्ट के ट्रैडिश्नल लुक में लाखों लोगों का दिल जीत लेती हैं। तो चलिए इस दिवाली क्यों ना उनसे ही प्रेरणा ली जाए। यह क्लासिक ब्लैक और गोल्डन का कॉम्बिनेशन देखिए। किसी भी भारतीय त्योहार में आप यह ड्रेस पहन सकते हैं। ब्लैक जहां फैशनेबल रंग है वहीं गोल्डन रंग आपकी जिंदगी में चमक बरकरार रखेगा।

 

सॉफ्ट गुलाबी रंग ईशा का दूसरा ऐसा ड्रेस है जिसे आप इस फेस्टिव सीजन पहन सकते हैं। ईशा इस इंडियन लहंगे में बिल्कुल परफेक्ट लग रही हैं।

इस कुर्ता और प्लाजो में ईशा बहुत गॉर्जियस लग रही हैं। यह बिल्कुल सिंपल है लेकिन एलिगेंट लुक दे रहा है।

पेस्टल गुलाबी लहंगा और ये जूलरी किसी भी फेस्टिवल में पहनी जा सकती है। इस दिवाली पर ईशा का ये लुक भी अपना सकते हैं।

दुल्हन बनने को तैयार ईशा अंबानी की इस खूबसूरत ड्रेस से आप निगाहें नहीं हटा पाएंगे। तो इस दिवाली खरीदिए आप भी ऐसा ही एक ड्रेस।

अब ये ट्रैडिश्नल ड्रेस और जूलरी देखिए। मैचिंग नेकलेस और ईयररिंग में ईशा काफी सुंदर दिख रही हैं।

आधे बंधे बाल और उस पर मांग टीका, अपने फेस्टिव लुक को और भी खास बनाने के लिए आप भी यह लुक ट्राय कर सकते हैं।

Also Read:

 

प्रियंका चोपड़ा के इस छोटे से लैदर बैग की कीमत सुनकर चकरा जाएगा आपका सिर

कंगना रनौत ने एयरपोर्ट लुक पर खर्च कर दिए लाखों रुपए, इतने में आ जाती शानदार कार

दोस्तों के साथ प्री वेडिंग पार्टी करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, व्हाइट गाउन पहनकर लग रहीं थीं परी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल