1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पद्मावत के रिलीज से पहले दीपिका Airport में इस खूबसूरत अंदाज में दिखी

पद्मावत के रिलीज से पहले दीपिका Airport में इस खूबसूरत अंदाज में दिखी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 23, 2018 07:09 pm IST,  Updated : Jan 23, 2018 07:09 pm IST

वह अपने आउटफिट्स और ज्वैलरी के कारण हमेशा से ही सुर्खियों में रही है। इन दिनों दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्म पद्मावत के कारण काफी परेशान है। वह 25 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है।

deepika padukone- India TV Hindi
deepika padukone

नई दिल्ली: Deepika Padukone वह बॉलीवुड अभिनेत्री है जो अपने लुक्स को लेकर हमेशा लोगों को सरप्राइज करती रहती है। वह एक ऐसी फैशनीस्ता है। जिसे हर कोई फॉलो करना चाहता है।

वह अपने आउटफिट्स और ज्वैलरी के कारण हमेशा से ही सुर्खियों में रही है। इन दिनों दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्म पद्मावत के कारण काफी परेशान है। वह 25 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है।

सुप्रीम कोर्ट और सेंसरबोर्ड  से हर राज्य में रिलीज होने की हरी झंड़ी दे दी है, लेकिन करणी सेना, बीजेपी नेता और कुछ हिंदू संगठन इसे रिलीज नहीं होने देना चाहते है क्योंकि उनका मनना है कि इस फिल्म में इतिहास को लेकर छेड़छाड़ की गई है।  

deepika
deepika

वहीं आज दीपिका पद्मावत को लेकर बप्पा की दरबार सिद्धविनायक के दर्शन करने पहुंची। जहां पर उन्होंने व्हाइट कलर का सलवार-कुर्ता पहना हुआ था।

deepika padukone
deepika padukone

वहीं कुछ दिनों पहले पेरिस से अपना काम पूरा कर मुंबई एयरपोर्ट में स्टाइलिश अवतार में दीपिका नजर आई थी। उन्होंने ब्लैक कलर के रिप्ड जींस के साथ व्हाइट कलर की टॉप पहनी हुई थी। इसके साथ ही ऊपर से ब्लैक कलर की जैकेट का कॉम्बिनेशन दिया हुआ था। उनकी खूबसूरती में चार-चांद उसका चश्मा लगा दे रहा था। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग ब्लैक कलर के स्नीकर्स पहने हुए थे। वह बिल्कुल क्लासिक लुक में लग रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल