1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. प्रियंका चोपड़ा के बोल्ड अंदाज के सामने फीकी नजर आईं किम कार्दशियन,खुद देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा के बोल्ड अंदाज के सामने फीकी नजर आईं किम कार्दशियन,खुद देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 10, 2018 04:54 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 04:54 pm IST

Priyanka Chopra And Kim Kardashian Photo: बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में छाईं हुई है। उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर एक खबर आग की तरह फैल जाती है। लेकिन इस समय प्रियंका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। इस लुक में प्रियंका काफी खूबसूरत और बोल्ड नजर आ रही है।

Priyanka and kim- India TV Hindi
Priyanka and kim

Priyanka Chopra And Kim Kardashian Photo: बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में छाईं हुई है। उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर एक खबर आग की तरह फैल जाती है। लेकिन इस समय प्रियंका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। इस लुक में प्रियंका काफी खूबसूरत और बोल्ड नजर आ रही है।

इतना ही नहीं वह हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन के साथ हैंडआउट और पोज देती नजर आ रही हैं। यह मौका था न्यूयार्क में नों टिफनी एंड कोज के ब्लू बुक कलेक्शन के इवेंट में जब प्रियंका शिरकत करने पहुंची। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा हॉलीवुड की कई बड़ी स्टार भी पहुंची हुईं थीं। ये इवेंट न्यू्यॉर्क के स्टूडियो 525 में आयोजित हुआ था।

जहां प्रियंका चोपड़ा पेस्टल कलर की बेकलेस सिक्वेंस ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ न्यूजड मेकअप और स्मोकी आइज के  साथ न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी। जिसमें वह काफी खबूसरत नजर आ रही थी। प्रियंका इवेंट में अपनी डायमंट इंग्जेमेंट रिंग को मीडिया के सामने दिखाते नजर आईं।  

वहीं किम की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। इसके साथ उन्होंने सिल्वर ज्वैलरी को टीमअप किया था।

दोनों इवेंट में इस तरह नजर आ रही थी। जैसे बेस्ट फ्रेंड हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल