1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दिशा पाटानी का मैक्सी ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज, इस लेटेस्ट तस्वीरों में फैंस के उड़ाए होश

दिशा पाटानी का मैक्सी ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज, इस लेटेस्ट तस्वीरों में फैंस के उड़ाए होश

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 01, 2019 04:48 pm IST,  Updated : Jul 01, 2019 04:48 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने लुक्स से हर किसी को दीवाना बना देती हैंष फिर चाहे वो फिल्म में हो या फिर अपनी सोशल मीडिया में तस्वीरें शेयर करके हो।

dISHA PATANI- India TV Hindi
dISHA PATANI

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने लुक्स से हर किसी को दीवाना बना देती हैंष फिर चाहे वो फिल्म में हो या फिर अपनी सोशल मीडिया में तस्वीरें शेयर करके हो। उनका ऐसा ही एक लुक काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। जिन्हें देखकर फैंस काफी क्रेजी हो रहे हैं।

दिशा पाटनी ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह काफी हॉट और स्टाइलिश नजर आ रही थी। उन्होंने व्हाइट और ब्लू कलर की फ्लोरल मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी। जो कि फैशन डिजाइनर मोहित राय के कलेक्शन में से एक है।

दिशा के लुक की बात करें तो उन्होंने इस फ्लोरल ड्रेस के साथ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्चिक के साथ पर्पल आई लाइनर और शाईडो लगाया हुआ था। वहीं ज्वैलरी में कानों में हैवी ईयररिंग्स पहनी हुई थी।

इस लुक के साथ दिशा ने हाथों में एक कड़ा पहना था। वहीं बालों को ओपन और हल्के कर्ल किया हुआ था। इस लक में दिशा काफी हॉट लग रही थी। जिसके कारण उन्हें फैंस प्यार के साथ-साथ आई लव यू बोलने में पीछे नहीं हट रहे थे। अभी तक इन तस्वीरों में 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।

दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सलमान खान की फिल्म भारत में महत्वपूर्ण किरदार में नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'मलंग' की शूटिंग में बिजी है।  जिसमें वे आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी। उनके अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी अहम किरदार निभाएंगे।

ये भी पढ़ें-

ज़ायरा वसीम ने बॉलीवुड को कहा अलविदा, लेकिन दंगल गर्ल की ये ग्मैमरस तस्वीरें बढ़ा देगी आपकी धड़कने

दिशा पाटनी अपने एयरपोर्ट लुक के कारण हुई ट्रोल, यूजर्स बोले- इनका नाम पाटनी नहीं बल्कि ये..

जेठ-जेठानी की दूसरी शादी में प्रियंका चोपड़ा का दिखा देसी अवतार, क्रिस्चन वेडिंग में पहनी खूबसूरत साड़ी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल