1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अंडा ही नहीं इसके छिलके भी होते है गुणकारी, ये है इसके चमत्कारी गुण

अंडा ही नहीं इसके छिलके भी होते है गुणकारी, ये है इसके चमत्कारी गुण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 11, 2017 12:09 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 12:09 pm IST

हाल ही में हुए एक रिसर्च के अनुसार अंडों के छिलकों में भारी मात्रा में प्राकृतिक एसिड और ऐसे गुण होते हैं जो चेहरे पर निखार लाते हैं। जानिए अंडों के छिलकों का पेस्ट लगाने से आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे।

glowing skin
Image Source : PTIglowing skin

पाएं ग्लोइंग स्किन
गर्मियों में आसानी से चेहरे पर टैनिंग हो जाती है। जिससे आप अंडे के छिलकों द्वारा निजात पा सकते है। इसमें पाया जाने वाले प्रोटीन और विटामिन्स आपके चेहरे को चमकदार भी बनाते है। इसके लिए आप अंडों के छिलकों के साथ शहद, नींबू और बेसन मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कम से कम 15 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें।

डार्क सर्किल से दिलाएं निजात
अनियमित खानपान और खुद का ख्याल न रख पाने के कारण डार्क सर्किल की समस्या हो जाती है। अगर आपको भी ये समस्या है, तो आप अंडे के छिलकों के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए अंडे के छिलकों का पाउडर में थोड़ा सा शहद मिलाकर रात को सोने से पहले हल्के हाथों से आंखो के नीचे लगाकर मालिश करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल