1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एक्ट्रेस रानिया युसूफ की 'रिवीलिंग ड्रेस' पर मचा बवाल, दोषी होगी तो हो सकती है 5 साल की जेल

एक्ट्रेस रानिया युसूफ की 'रिवीलिंग ड्रेस' पर मचा बवाल, दोषी होगी तो हो सकती है 5 साल की जेल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2018 07:22 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 07:24 pm IST

दरअसल काहिरा फिल्म फेस्टिवल के दौरान रानिया यूसेफ ने काले रंग वाला पारदर्शी कपड़ा पहना था, जिसमें उनके पैर का अधिकांश हिस्सा नजर आ रहा था। उनकी इस ड्रेस को लोगों ने मुद्दा बना दिया।

Rania youssef- India TV Hindi
Rania youssef Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: मिस्त्र की एक अभिनेत्री को ट्रांसपेरेंट कपड़े पहने के कारण 5 साल की सजा हो सकती है। जी हां चौक गए न लेकिन ये सच है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस अभिनेत्री पर व्याभिचार के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। दरअसल काहिरा फिल्म फेस्टिवल के दौरान रानिया यूसेफ ने काले रंग वाला पारदर्शी कपड़ा पहना था, जिसमें उनके पैर का अधिकांश हिस्सा नजर आ रहा था। उनकी इस ड्रेस को लोगों ने मुद्दा बना दिया।

गुरुवार को हुए इस फिल्म फेस्टिवल में वे चमकीली क्रिस क्रॉस पैटर्न वाली ड्रेस पहनी थी उस पर उन्होंने बो बेल्ट कैरी किया हुआ था।  

एसएपपी के अनुसार इसक कारण रानिया युसूफ को 5 साल की सजा हो सकती है। वह इस काम के लिए माफी मांगी है।

rania youssef
rania youssef

44 साल की रानिया ने कहा कि अगर उन्हें मालूम होता कि उनके कपड़े से इतना विवाद उत्पन्न होता तो वो ये कपड़े नहीं पहनतीं। हालांकि रानिया के खिलाफ एमरो आब्देसलाम और समीर सबरी ने मुकदमा दर्ज कराया है। ये दोनों सेलिब्रेटी लोगों पर मुकदमा करने के लिए जाने जाते हैं।

सबरी ने समाचार एजेंसी एएफपी ने कहा, "रानिया का पहनावा समाज के मूल्यों, परंपराओं और नैतिकताओं के मुतबिक नहीं है। इससे फिल्म फेस्टिवल और मिस्र की महिलाओं की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।"

रानिया ने अपने सोशल मीडिया  पोस्ट करके बताया कि उनके कपड़े चुनने में गलती हो गई। उन्होंने लिखा है, 'पहली बार मैंने ये ड्रेस पहनी, मुझे ये नहीं लगा कि इसको लेकर इतना आक्रोश पैदा होगा लेकिन मैं अपने समाज के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हूं।'

44 वर्षीय रानिया को जनभावनाओं का ठेस पहुंचाने के लिए 12 जनवरी को ट्रायल के लिए बुलाया गया है। बता दें कि एक खास समूह के द्वारा उन पर ये केस लगाया गया है।

संगीत सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा गोल्डन कलर की साड़ी में तो निक ब्लू कलर के कुर्ते में आएं नजर, देखें तस्वीरें

एक बार फिर रेड कलर के लहंगे में कहर बरपा रही हैं प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर, देखें तस्वीरें और वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल