1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Fashion Tips: लड़कियां इन कपड़ों को वार्डरॉब में शामिल कर छिपा सकती हैं मोटापा

Fashion Tips: लड़कियां इन कपड़ों को वार्डरॉब में शामिल कर छिपा सकती हैं मोटापा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 12, 2019 02:40 pm IST,  Updated : Mar 12, 2019 02:40 pm IST

ज्यादातर लड़कियों की एक ही परेशानी होती है मोटापा, उसमें भी कमर के आसपास जो चर्बी जमी होती है।

Fashion Tip- India TV Hindi
Fashion Tip

नई दिल्ली: ज्यादातर लड़कियों की एक ही परेशानी होती है मोटापा, उसमें भी कमर के आसपास जो चर्बी जमी होती है। इस कमर के पास वाली चर्बी की वजह से कई अच्छे ड्रेस की खूबसूरती खराब हो जाती है। और आप चाहते हुए भी उसे पहन नहीं पाते हैं। पेट की बढ़ी हुई चर्बी के कारण लड़कियों की बॉडी शेप बिगड़ जाती है, वह चाह कर भी अपने लिए फैशनेबल कपड़े नहीं खरीद पाती, जिसकी वजह है उनके साइज के कपड़े न मिलना।

दरअसल जिस तरह के कपड़े हम पहनना चाहते उनके हमारी फैट टमी उभर कर नजर आने लगती हैं। क्या आप भी अपनी टमी फैट को छिपाकर ऱखना चाहती है तो आपको भी कपड़े पहनने का बेस्ट तरीका ढूंढना होगा जो आपके पेट की चर्बी को छिपा सकें।  

बॉडी साइज के हिसाब से खरीदें शेपवियर 

अधिकतर महिलाओं को मनाना है कि शेपवियर आपको बिल्कुल स्लिम दिखा सकता है जोकि गलत है। दरअसल, जरूरत से ज्यादा पतली दिखने के चक्कर में कई बार महिलाएं छोटे साइज का शेपवियर खरीद लेती हैं जिसमें आपके bulges यानी उभार दिखने लगते हैं। इसलिए अपने सही साइज के हिसाब से अपने लिए परफेक्ट शेपवियर चूज करें। 

बॉडी शेप के हिसाब से चूज करें कपड़े
अगर आपको अपने मोटापा का अनुभव है तो अपने लिए परफेक्ट कपड़े सिलेक्ट करें। ऐसे कपड़े खरीदें जिनमें आपका पेट कसा हुआ या उनके उभार न नजर आए। कोशिश करें कि बॉडी-हगिंग ड्रेस न खरीदें क्योंकि इस तरह की ड्रेस आपकी समस्या को घटाने के बजाएं बढ़ा देंगी।

फैब्रिक भी हो बेहतर 
कपड़ों के फैब्रिक, पैटर्न और रंग से भी बहुत फर्क पड़ता हैं। यदि आप अपना पेट या कमर की चर्बी छिपाना चाहते हैं, तो डार्क कलर के ड्रेसेज चूज करें। ये आपके बॉडी को आर्कषक बनाते है और पेट चर्बी महसूस नहीं होने देते है। इसी के साथ वर्टिकल पैटर्न चुनें क्योंकि इससे आप लंबी और पतली दिखेंगी।

परफेक्ट स्कर्ट करें कैरी 
अगर आप यह सोच कर स्कर्ट खरीदने से बचती है कि उसमें आपको पेट ज्यादा दिखेगा तो आप प्लीटेड स्कर्ट खरीदें। यह अधिक फ्लोई दिखती है और पेट पर ध्यान केंद्रित नहीं करती हैं। इसके अलावा अंडरगार्मेंट भी अपनी बॉडी शेप के हिसाब से चूज करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल