1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Fashion Trends: साल 2020 में सीक्वन साड़ी से लेकर पैंट-सूट तक रहेंगे फैशन में

Fashion Trends: साल 2020 में सीक्वन साड़ी से लेकर पैंट-सूट तक रहेंगे फैशन में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 30, 2019 10:13 am IST,  Updated : Dec 30, 2019 10:13 am IST

नया साल 2020 के साथ आएगा कुछ नए फैशन ट्रेंड्स। जिन्हें आपके सामने पेश करेंगे आपके फेवरेट बॉलीवुड सितारे। जानें साल 2020 में क्या रहेगा फैशन ट्रेंड।

Fashion Trends 2020- India TV Hindi
Fashion Trends 2020 Image Source : INSTRAGRAM

Fashion Trend 2020: कहते है समय-समय के साथ फैशन ट्रेंड भी चेंज होता रहता है। जो कुछ माह या फिर साल तक चल जाते है। अगर बात करें साल की तो 2019 के सिर्फ 1 दिन रह गया है। नया साल 2020 के साथ आएगा कुछ नए फैशन ट्रेंड्स। जिन्हें आपके सामने पेश करेंगे आपके फेवरेट बॉलीवुड सितारे। सेलेब्स ही क्यों फैशनीस्ता भी अपने सोशल मीडिया से लेकर नार्मल लाइफ में कुछ न कुछ नया ट्रेंड सामने ला देते है। जानें साल 2020 में क्या फैशन ट्रेंड हो सकते है फॉलो। 

प्रिंट्स

साल 2019 की बाद करें या फिर आने वाले 2020 की तो बड़े प्रिंट्स वाले आउटफिट्स जैसे डॉटेस, फ्लोरल प्रिंट का काफी क्रेज रहेगा। इसे आप अपनी शॉपिंग लिस्ट में शामिल कर सकते है।

शार्ट्स पैंट का आएगा ट्रेंड
साल 2019 में सेलिब्रेटी के लुक्स की बात करें तो वह अधिकतर फुल लेंथ पैंट या फिर टाउजर में नजर आई है। अनन्या, जाह्नवी सहित कई सेलेब्स हॉट पैंट में जरूर नजर आईं है। ऐसे में कह सकते है कि साल 2020 में इनका ट्रेंड हो सकता है। 

'छपाक' के प्रमोशन के दौरान मल्टीकलर साड़ी पहनकर पहुंची दीपिका पादुकोण, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

सीक्वन साड़ी
साल 2019 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सीक्वन साड़ी में करीना कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर नजर आ चुकी हैं। ऐसे में साल 2020 में भी इसका क्रेज रहना बनता है। 

Year Ender 2019: इस साल बॉलीवुड डीवाज के बीच छाई रहीं मनीष मल्होत्रा की शिमरी सीक्वेंड साड़ी

पैंट-सूट
साल 2019 में पैंट-सूट का काफी क्रेज रहा। सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, तापसी पन्नू सहित कई सेलिब्रेटी स्टाइलिश अंदाज में पैंट शूट में नजर आ चुकी है। साल 2020 में पैंट सूट का ट्रेंड भी रहेगा।

वेलवेट
जब से फैंस अपने सेलेब्स को फॉलो करने लगे है तब कुछ न कुछ नया आने लगा है। अगर अब बात करें कि थोड़ी ठंड में किस तरह के आउटफिट्स क्रेज में रहेंगे तो आपको बता दें कि इस जगह पर वेलवेट आउटफिट्स बिल्कुल फिट बैठते है। साल 2020 में वेलवेट के लहंगे से लेकर, कुर्ते, टॉप, ड्रेसेस आदि नजर आएगी। 

रफल
कुछ सालों से रफल साड़ी का काफी क्रेज है। इतना ही नहीं साड़ी के अलावा टॉप, ब्लाउज आदि भी लोगों को काफी पसंद आ रहे है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल